Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आपके नवजात शिशु के लिए गाय का दूध है खतरनाक, पिलाने से पहले जान लें ये बातें...
गाय ते दूध को वैसे तो वरदान माना जाता है। पर नवजात शिशुओं के लिए काफी नुकसानदायक है। एक बर्ष से कम उम्र के बच्चों को गाय का दूध नही पिलाना चाहिए।
गाय का दूध देने से उनके श्वसन और पाचन तंत्र में रोगों के होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा भी गाय के दूध से कई समस्याएं हो सकती है।

हल्का और पचने वाला पदार्थ दें
आपके शिशु को अच्छे स्वास्थ्य के लिए हल्के और पच जाने वाले खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है। एक साल से कम उम्र के बच्चे दूध में मौजूद प्रोटीन को पचा नहीं पाते। जो उसके लिए दिक्कत पैदा करता है।

एनीमिया का खतरा होता है
बाल विशेषज्ञों का कहना है कि अगर गाय का दूध इस प्रारंभिक अवधि में दिया जाता है तो शिशु को लौह तत्व की कम सांद्रता से एनीमिया का खतरा हो सकता है। ससे उनमें एलर्जी के साथ ही अन्य रोगों के होने का खतरा 65% तक बढ़ जाता है।

घर का अनुपूरक भोजन खिलाएं
आप चाहें तो एक साल से ऊपर के शिशुओं को घर का अनुपूरक भोजन खिलाया जा सकता है। जबकि एक साल से कम उम्र के बच्चों को विशेष हाइड्रोलाइज्ड और एमिनो एसिड-आधारित भोजन की जरूरत होती है जिससे उन्हे एलर्जी या उससे सम्बन्धित अन्य समस्या न हो।

जागरूकता की कमी
एक हाल ही में किए गए एक शोध में पता चला है कि 40 प्रतिशत बच्चों को समय पर अनुपूरक भोजन मिल पाता है जबकि केवल 10 प्रतिशत बच्चे ही छह से 23 महीने के बीच पर्याप्त आहार प्राप्त कर पाते है। भारत में गाय के दूध को अच्छा मानकर एक साल से कम उम्र के बच्चों को दिया जाता है जो कि जागरूकता की कमी को दर्शाता है।



Click it and Unblock the Notifications
