Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानिए, प्लास्टिक बोतल पर लिखे संकेत किस बात की तरफ इशारा करते है?
बहुत कम लोग जानते हैं कि प्लास्टिक की बोतल में कई खतरनाक तत्व हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते है तो हो जाइए सावधान
हर कोई बोतल बंद के नुकसान को देखे बिना ही पानी बोतल बंद खरीद रहा है । हम बस ये ही सोचते हैं कि पानी ही तो है, क्या बुराई है? फिर भी, कुछ ब्रांडस की शानदार क्वॉलिटी के साथ ही कई चीजें हैं जिन पर सोचने की आवश्यकता है- जैसे कि प्लास्टिक की बोतल कितनी सुरक्षित है जिसमें वो पानी पैक किया गया है।
शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि प्लास्टिक की बोतल में कई खतरनाक तत्व हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।एक दिन में कई लाखों पानी की बोतलें बिकती हैं।
हर बोतल में कुछ हानिकारक तत्व और सामग्रियां होती हैं, जिनके बारे में लेबल पर लिखा होता है, लेकिन शायद हम में से कोई ध्यान नहीं देता। क्या आप जानते हैं कि पीपी या पीईटीई जैसे प्रतीक चिन्हों का क्या मतलब होता है? आइये हम आपको बताते है...

PVC or 3V
इसका मतलब है कि ये बोतल फ्लेक्सिबल है और इसमें कुछ खादय पदार्थ भी पैक किए जाते हैं। इस तरह की प्लास्टिक की बोतलों में 2 तरह के केमिकल्स होते हैं जो कि आपके हार्मोनल लेवल को खराब कर सकते हैं।

PETE or PAT
इस चिन्ह का मतलब है कि इसे एक बार इस्तेमाल करके फेंक देना चाहिए। इस तरह की बोतलों में भी भारी धातुयें होती हैं जो कि हार्मोन्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

PP
पीपी के चिन्ह का मतलब है कि यह सफ़ेद या पारदर्शी बोतल मुख्यतः दही के लिए इस्तेमाल होती है। यह प्लास्टिक बहुत हल्का और प्रतिरोधी होता है और इसे केवल एक बार काम में लेना चाहिए।

HDP or HDPE
यह प्लास्टिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिहाज से सुरक्षित माना जाता है।

LDPE
इस तरह के प्लास्टिक से पानी में केमिकल नहीं निकलते हैं और इसे प्लास्टिक बैग्स के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

PC
इस सिंबल का मतलब है कि यह प्लास्टिक मौजूद केमिकल्स के कारण खतरनाक है और इसे खत्म कर देना चाहिए।

PS
पीएस चिन्ह खास तौर पर फास्ट फूड कंटेनर्स पर होता है। यह खतरनाक है और कार्सिनोजेनिक यौगिकों का उत्सर्जन करता है जो कि आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इन प्रतीक चिन्हों के महत्व के साथ ही, आपको पानी की इन बोतलों को दोबारा काम में नहीं लेना चाहिए और इन्हें धूप में नहीं छोडना चाहिए क्यों कि इनमें हानिकारक तत्व होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
