Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
खाना खाने के तुरंत बाद ना करें ये 7 गलतियां, हो सकती है गंभीर समस्याएं......
शरीर को आप जिस तरह से ढाल लेते है वो आपके सेहत के लिए वैसा ही रिजल्ट तैयार करता है। आपकी दिनचर्या से आपके स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है। अच्छी दिनचर्या आपकी आयु को बढ़ाती है।
कई काम ऐसा होते है जिनको करने से आपका खाना जल्दी पच जाता है, तो कुछ काम करके आप बहुत परेशानी भी बरदास्त करते है। अक्सर हम खाना खाने के बाद ऐसे काम करते है जो हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह है।
आइए जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद हमें क्या नहीं करना चाहिए................

खाने के बाद फल ना खाएं
खाने के तुरंत बाद भूल कर भी फलों का सेवन ना करें ये आपके लिए गैस जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है।

खाने के तुरंत बाद नींद से बचें
खाना खाने के बाद बहुत आलस आता है पर आपको इस समय नींद से बचना चाहिए। खाने के बाद तुरंत सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा बढ़ जाता है।

धूम्रपान ना करें
आपने अक्सर घरों मे देखा होगा कि खाना खाने के बाद कई लोग स्मोकिंग का शौक रखते हैं। खाने के बाद स्मोकिंग करने से बहुत हानि होती है। इससे कैंसर की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए हमें खाने के बाद इससे बचना चाहिए।

चाय न पीएं
चाय के शौकीन लोग खाने के बाद जरूर चाय पीते है पर आपको यदि ये आदत है तो आपको खाना के पचने और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

खाना खाकर तुरंत नहीं नहाना चाहिए
सुबह नहाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। नहाने का भी सही समय होता है पर पर कई लोग खाने के तुरंत बाद नहाते है। जबकि ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है व पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। ये आपके लिए खतरनाक है।

अपनी बेल्ट को ढीला ना करें
कई बार लोग ज्यादा खा लेते है और खाने के बाद अपनी बेल्ट को ढीला कर लेते है। ये आदत आपकी पाचन क्रिया को कमजोर करती है।

खाना खाकर तुरंत नहीं टहलना चाहिए
कई लोगों ने ये भ्रम फैलाया हुआ है कि खाना खाकर तुरंत चलना चाहिए जिससे पाचन क्रिया सही रहती है। दरअसल ये गलत है, खाना खाकर कुछ देर रुकना चाहिए उसके बाद टहलना चाहिए। यदि आप खाना खाकर तुरंत टहलते है तो ये आपके शरीर के पोषण नहीं प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications
