Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आप ये सोचते है कि ज्यादा पसीना बहाने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, तो जानिए क्या है सच?
यदि आप उन लोगों में से एक हैं, जो यह सोचते हैं कि कसरत के दौरान अधिक पसीना बहाने से अधिक वजन कम होता है। अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं।
न्यूज डॉट कॉम एयू के अनुसार, कसरत के दौरान पसीना बहाने का यह मतलब नहीं है कि आप अधिक कैलोरी बर्न कर रहे हैं। इसका मतलब है कि आप पसीने के कारण शरीर से अधिक द्रव खो रहे हैं। इसके बाद जैसे ही आप अपने तरल पदार्थ का सेवन करेंगे, तो आपका वजन फिर से बढ़ने लगेगा।

इतनी देर करें एक्सरसाइज
हालांकि यह मानना सामान्य है कि आप जितना अधिक पसीना बहते हैं, उतना ही अधिक कैलोरी बर्न करते हैं। वास्तव दो महत्वपूर्ण कारक हैं जो कसरत के दौरान प्रभावी तरीके से कैलोरी बर्न करने को निर्धारित करते हैं। अधिकतम कसरत परिणाम प्राप्त करने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में, वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई फिजिकल एक्टिविटी गाइडलाइंस एक हफ्ते में 150-300 मिनट की "मध्यम" तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि या 75-150 मिनट की "जोरदार" गतिविधि को सुझाते हैं।

वजन कम करने के लिए करें ये चीजें
अपना वजन कंट्रोल रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए, दिशानिर्देश के अनुसार सप्ताह के अधिकांश दिनों में वयस्कों को 300 मिनट (पांच घंटे) या 60 मिनट की मध्यम तीव्रता गतिविधि की सलाह है।


संतुलित आहार है सबसे सही
एक संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम करना स्वस्थ वजन हासिल करने और बनाए रखने का सबसे अच्छा और एकमात्र तरीका है। पसीना बहाकर आप आप सब कुछ नहीं कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
