Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोजाना बींस खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे
बींस में पोषक तत्वों की भरमार होती है इसी वजह से हर कोई इसे रोजाना खाने की सलाह देता है। इसमें मौजूद कैरोटोनॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।
इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन और विटामिन ए की भी प्रचुर मात्रा होती है जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद है।

इसी तरह रोजाना एक कटोरी उबल हुए बींस खाने से आपको रोजाना के लिए ज़रूरी विटामिन ए का लगभग 29% हिस्सा हासिल हो जाता है। बींस पूरी तरह से कोलेस्ट्रॉल मुक्त होते हैं इस वजह से इनके सेवन से किसी तरह की बीमारी का भी खतरा नहीं रहता है।
अगर आप भी बींस से मिलने वाले और फायदों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

हड्डियों को मजबूती :
आपके शरीर में विटामिन के की मात्रा पर्याप्त होनी चाहिये जिस वजह से वो प्रोटीन का उत्सर्जन कर सके और हड्डियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल सके। एक कप उबले हुए बींस से लगभग 20 माइक्रोग्राम विटामिन के हासिल होता है। इसलिए रोजाना उबले हुए बींस का सेवन करें।

विटामिन सी :
बींस के सेवन से शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है जिससे फ्री रेडिकल डैमेज होने की समस्या नियंत्रित होने लगती है। यह शरीर की कोशिकाओं को भी स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। इसलिए बींस का सेवन ज़रूर करें।

कम कैलोरी :
ताजे हरे बींस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इस वजह से जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें रोजाना अधिक मात्रा में बींस का सेवन करना चाहिये।

अधिक फाइबर :
हरे बींस में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसी वजह से इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज़ और बवाशीर जैसी बीमारियों से आराम मिलता है।

फोलेट :
आपको बता दें कि ताजे बींस में फोलेट की मात्रा भी काफी अधिक होती है और फोलेट गर्भवती महिलाओं और विकसित हो रहे बच्चे के लिए बहुत ज़रूरी है। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक बींस खाने की सलाह दी जाती है।

इन्फेक्शन से बचाव :
बींस में मौजूद नियासिन और थियानमेन जैसे विटामिन शरीर को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं और शरीर की इम्युनिटी पॉवर को मजबूत बनाते हैं।

शरीर में तरल की मात्रा नियंत्रित रखना :
ग्रीन बींस में मौजूद पोटैशियम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। बींस के सेवन से बॉडी में पोटैशियम की मात्रा बढ़ जाती है जिससे शरीर में तरल की मात्रा भी नियंत्रित रहती है।

विटामिन ए :
जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि बींस में विटामिन ए की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए जब आप रोजाना इसका सेवन करने लगते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है और स्किन में निखार आने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
