Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
मोदक को ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए इन चीजों से करें स्टफिंग
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर घर में मोदक ज़रूर बनते हैं। चावल के आटे, नारियल, घी और गुड से तैयार ये मोदक स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं उससे ज्यादा फायदेमंद भी होते हैं।
हालांकि जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं वे इन मोदक का अधिक सेवन ना करें बाकी लोग इसका भरपूर सेवन कर सकते हैं।
आज कल मोदक को काफी हेल्दी तरीके से बनाया जाने लगा है जिस वजह से इनकी पौष्टिकता और ज्यादा बढ़ जाती है।
अगर आप अपनी सेहत को लेकर बहुत सचेत रहते हैं तो मोदक में स्टफिंग करते समय नारियल और गुड़ की बजाय चुकंदर, ओट्स या फलों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा मोदक को फ्राई करने की बजाय उन्हें स्टीम करके पकाएं।
आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ हेल्दी मोदक और उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में

ड्राई फ्रूट्स मोदक :
अगर आप अपने मोदक में ड्राई फ्रूट्स और नट्स भर दें तो यह आपके लिए और फायदेमंद हो सकता है। नट्स में मौजूद फैट, ओमेगा-3 और विटामिन ई शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इन्हें खाने से रोजाना के लिए ज़रूरी सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।

फल वाले मोदक:
फलों में विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है और अगर आप मोदक में फलों की स्टफिंग करते हैं तो यह काफी हेल्दी हो जाता है। इसलिए अगली बार मोदक बनाते समय उसमें फलों की स्टफिंग करें।

ओट्स से बने मोदक :
आप चाहे तो मोदक बनाने में ओट्स की फिलिंग भी कर सकते हैं। ओट्स को मिला देने से यह पूरी तरह एक हेल्दी स्नैक बन जायेगा और आप इसे जब मन करे तब खा सकते हैं। ओट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम हो जाता है।

चुकंदर युक्त मोदक:
चुकंदर में मौजूद विटामिन सी और पोटैशियम आपकी इम्युनिटी पॉवर को मजबूत बनाते हैं साथ ही मैगनीज के कारण इसके सेवन से हड्डियाँ भी मजबूत होती हैं। इसमें पोषक तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा रहती है इसलिए जब अगली बार मोदक बनाये तो उसमें चुकंदर की स्टफिंग करें।



Click it and Unblock the Notifications
