Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में जाने से आपको होते हैं ये 3 चौंकाने वाले लाभ
इन दिनों पश्चिम बंगाल सहित देश की कई हिस्सों में दुर्गा पूजा की धूम है। इस राज्य में इस पांच दिवसीय उत्सव की तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती है।
पूजा के आयोजक पंडालों को रोशनी, झूमर, किलों या पहाड़ी से तैयार करना शुरू कर देते हैं। पूजा पंडाल की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
यह परिदृश्य मुंबई में गणेश चतुर्थी के समान है। यह त्योहार बहुत उत्साह से मनाया जाता है। सुबह वैदिक प्रार्थनाओं का जप करने के साथ शुरू होती है। पंडालों में स्वस्थ और स्वादिष्ट प्रसाद बांटे जाते हैं।

कुछ लोग व्यस्त समय-सारिणी के कारण पंडालों का दौरा करने में असमर्थ होते हैं। इसके अलावा पंडालों की भीड़ या छेड़छाड़, उत्पीड़न के कारण लोग यहां आना पसंद नहीं करते हैं।
लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि पंडालों में जाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं। बेशक आपको यह बात चौंकाने वाली लग सकती है, लेकिन ऐसा होता है। चलिए जानते हैं पंडालों में जाने से आपको क्या-क्या स्वस्थ लाभ हो सकते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा
त्योहार आपके जीवन में खुशियां और रंग लाते हैं। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका मिलता है। रोजाना किसी रेस्टोरेंट या शॉपिंग मॉल में दोस्तों के साथ घूमना नीरस हो सकता है, लेकिन एक सर्कल में बैठकर और पूजा करने से आनंद मिलता है।
पूजा का सार आपकी मानसिक स्थिति के लिए अच्छा हो सकता है। इससे आप ज्यादा आराम से और परेशानी कम होती है। परिवार और दोस्त ऊर्जा बढ़ाने वाले होते हैं लेकिन अक्सर उनसे मिलना संभव नहीं होता है। ऐसे में त्यौहार उनसे मिलने और आनन्दित होने का एक तरीका है।

तनाव कम होता है
खुश रहने से आप लंबे समय तक जीते हैं। यह त्योहार खुशियों और उल्लास से भरा है। आप काम या घर पर तनाव के बारे में भूल जाते हैं और उत्सव के मूड में आ जाते हैं। यहां तक कि कई पंडल घूमने के बाद भी आप शायद ही थके हुए होते हैं और आगे बढ़ते हैं।
आपका ऊर्जा स्तर पूरी तरह से भर जाता है और शायद ही कभी किसी भी बीमारी को महसूस करते हैं। इसलिए, त्योहार न केवल हमारी परंपराओं का एक हिस्सा है, बल्कि मन और हृदय को सक्रिय रखने के लिए किया जाता है।
बैक्टीरिया और वायरल इन्फेक्शन का खतरा कम
दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी पंडल की यात्रा करें, तो आपको घंटी बजने और शंख की आवाज़ सुनाई देती है। यह प्राचीन समय से माना जाता है कि घंटियाँ और शंख की आवाज जगह के आसपास बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मदद करती है।
यह त्योहारी सीजन आपके जीवन को पूरी तरह खुशी से भर देता है और आपके तनाव और चिंताओं को कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











