Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
इन 4 तरीकों से मालूम करें कि असली और नकली हल्दी
इन चार तरीकों से आप मालूम कर सकते हैं कि आप जिस हल्दी का यूज कर रहें है वो असली है या नकली।
हल्दी में मिलावट करने के दो तरीके हैं। पहला उसमें वो चीजें मिलाना, जो जहरीली नहीं हैं लेकिन पोषक तत्व कम होते हैं जैसे चावल का आटा, चाक पाउडर या स्टार्च। कई बार हल्दी को चमकीला बनाने के लिए सिंथेटिक कलर भी मिलाया जाता है। इनमें मेटनिल येलो कलर और लीड क्रोमैट जैसे केमिकल्स शामिल हो ससकते हैं, जो सबसे अधिक इस्तेमाल होते हैं। ये जहरीले हो सकते हैं और आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसे दैनिक आधार पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि असली और नकली हल्दी के बीच अंतर कर पाना मुश्किल होता है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनसे आप असली और नकली हल्दी की पहचान कर सकते हैं।

(1) मेटेनिल येलो की जांच के लिए
एक टेस्ट ट्यूब में कुछ हल्दी लें और इसमें कुछ हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कुछ बूंदें और कुछ पानी डालें। फिर जोर से इसे हिला लें। अगर मिश्रण गुलाबी हो जाता है, तो हल्दी पाउडर में मेटेनिल येलो मिला हुआ था।
(2) चाक पाउडर की जांच के लिए
एक टेस्ट ट्यूब या एक ग्लास फ्लास्क में कुछ हल्दी पाउडर लें। इसमें थोड़ा पानी और हाइड्रोक्लोरिक एसिड के कुछ बूंदें डालें। अगर इसमें बुलबुले आते हैं, तो समझ लें कि इसमें चाक पाउडर और येलो सोप पाउडर मिला है।
(3) पानी से करें जांच
यह आसान तरीका है। एक गिलास में कुछ गर्म पानी लें और सतह पर एक चम्मच हल्दी छोड़ दें। इसे मिक्स ना करें। इसे 20 मिनट तक छोड़ दें। अगर हल्दी नीचे चली जाती है और ऊपर पानी साफ रहता है तो हल्दी असली है लेकिन अगर पानी धुंधला हो जाता है, तो समझ लें कि इसमें मिलावट है।
(4) साबुत हल्दी में मिलावट का पता ऐसे लगाएं
ना केवल पाउडर में बल्कि साबुत हल्दी में भी मिलावट की जाती है। इसकी जांच के लिए हल्दी के टुकड़े को एक पेपर पर रखें और ऊपर से ठंडा पानी डाल दे। अगर हल्दी के टुकड़े से रंग निकलने लगे, तो समझ लीजिए कि उसे पॉलिश किया गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
