Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पांव में अचानक से क्यूं आ जाती है ऐंठन और कैसे इनसे निजात पाएं
इस आर्टिकल में हम आपको पांवों में होने वाली ऐंठन की पीछे की वजह और सही निदान बता रहे हैं ताकि आप को तुंरत लाभ मिल सकें।
आपके साथ कई बार ऐसा होता होगा जब आप जागते होंगे और आपको अपने पैरों में दर्द और ऐंठन महसूस होती होगी। उस समय कई बार समझ में नहीं आता है कि अचानक से ये कैसे हो गया।
इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की वजह और सही निदान बताएंगे ताकि आप तुंरत लाभ पा सकें।

पैरों में ऐंठन होने का कारण क्या है?
अगर आपके पैरों में भयानक दर्द या ऐंठन होती है तो आपको कई बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। जैसे कि शरीर में सोडियम, पौटेशियम, मैग्नीशियम और/या पानी की कमी होने पर ऐसा होता है। इन पोषक पदार्थों की कमी होने पर मांसपेशियों में तनाव हो जाता है और यहीं ऐंठन का कारण होता है।
हालांकि, कई बार थकान की वजह से या ज्यादा कसरत आदि कर लेने से भी पैरों में ऐंठन होने लगती है। बहुत बार तो आपको मांसपेशी में मोटा सा कुछ महसूस होता है। वैसे आपको जानकर ये भी ताज्ज़ुब होगा कि शराब का सेवन न करने वाले लोगों में, शराब का सेवन करने वाले लोगों की अपेक्षा में कम दर्द होता है।

क्या यह गंभीर समस्या है?
वैसे तो यह किसी गंभीर समस्या या बीमारी की ओर संकेत नहीं करता है। लेकिन आपको ऐसा दर्द आए दिन होता है तो आपको डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। हो सकता है कि यह किसी और समस्या की ओर इंगित कर रहा हो।
किस प्रकार पैरों की ऐंठन दूर कर सकते हैं?
यह जानना बेहद जरूरी है कि थोड़ी सी सावधानी बरतने के साथ आप इस दर्द को हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं। सबसे पहले आपको कुछ बातों को ध्यान रखना होगा जैसेकि:
1
. हमेशा हाईड्रेट रहें - पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। आपकी यूरिन का कलर कभी डार्क या गाढ़े रंग का न होने पाएं।
2. शराब का सेवन करने से बचें।
3. डाइट प्लान को फॉलो करें। विटामिन और मिनरल्स का सेवन करें। ऐसे भोजन पदार्थों को अपनी खुराक में जगह दें जिनमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स उपस्थित हों।
पैरों में ऐंठन दूर करने के उपाय-

1. स्ट्रेचिंग:
जब भी आपको पैरों में दर्द हो तो आप स्ट्रेचिंग करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

2. मसाज करना:
आपको पैरों में जहां भी दर्द हो रहा हो, आप वहां ऑयल लगाकर मसाज करें। इससे आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी।

3. हॉट शॉवर:
पैरों में ज्यादा दर्द होने पर आप गर्म पानी में पैरों को भिगोकर रख लें। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी और मांसपेशियों में ऐंठन भी नहीं होगी।

4. इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन
इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन आप नारियल पानी के रूप में कर सकते हैं जिससे आपको पैरों के दर्द में आराम मिलेगा।

5. हॉट सोक:
पैरों को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए डुबोकर रखने से भी दर्द में आराम मिलता है।

6. चलें-फिरें
अगर पैरों में ऐंठन हो रही हो तो बैठने की बजाय आप थोड़ा टहल लें। इससे मांसपेशियों का तनाव दूर होगा।

7. शीतकालीन तेल या विंटरग्रीन ऑयल
4 चम्मच सरसों का तेल और एक चम्मच विंटरग्रीन ऑयल लें। इसे दर्द होने वाली जगह पर लगा लें। इससे पैरों में रक्त का संचार सही होगा। साथ ही दर्द में शीघ्र ही आराम मिल जाएगा।

8. विटामिन ई
अगर आपको अक्सर पैरों में रात को दर्द होता है तो आप विटामिन ई के सप्लीमेंट टेबलेट को डॉक्टर से सलाह लेकर लें।

9. वर्कआउट के दौरान पानी पीना
जब भी वर्कआउट करें, तब पानी पीते रहें। अन्यथा आपको पैरों में दर्द हो सकता है।

10. ऐंठन का केन्द्र पता करें
आप अपने पैर में वो जगह ढूंढें जहां सबसे ज्यादा हो रहा हो। वहां पर अंगूठें से दबाकर प्रेशर दें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
