Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वैज्ञानिकों ने डैमेज हार्ट सेल्स को ठीक करने का नया तरीका विकसित किया, पढ़िए रिपोर्ट
हार्ट हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसमें होने वाली छोटी से छोटी बीमारी भी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। अभी भी पूरी दुनिया में हार्ट अटैक या हार्ट सेल्स के खराब होने से मरने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।
हलाकि इस दिशा में एक बहुत बड़ी खुशखबरी यह सुनने में आयी है कि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा इंजेक्टेबल टिश्यू बैंडेज विकसित किया है जो डैमेज हार्ट सेल्स को भी रिपेयर कर सकता है। इसका आकार एक डाक टिकट से भी छोटा होता है।

आपको बता दें कि हार्ट अटैक आने के बाद हार्ट टिश्यू काफी हद तक डैमेज हो जाते हैं और आमतौर पर ऐसे में ओपन हार्ट सर्जरी करके ही इन्हें ठीक किया जाता है। लेकिन हाल ही में कनाडा स्थित टोरंटो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिसकी मदद से बिना चीर फाड़ या सर्जरी के सिर्फ एक इंजेक्शन की मदद से उस डैमेज टिश्यू को ठीक किया जा सकेगा।
इसे एंगियोचिप (AngioChip) का नाम दिया गया है जिसका आकार बहुत छोटा होता है और इसमें ब्लड वेसेल्स और हार्ट सेल्स पहले से मौजूद रहती हैं जो बिल्कुल हार्ट की ही तरह धडकती रहती हैं। रिसर्च टीम की मेम्बर मिलिका रैडीसिक बताती हैं कि जब कोई मरीज हार्ट अटैक के दौर से गुजरा हुआ होता है तो ऐसे में ओपन हार्ट सर्जरी करना बहुत रिस्क वाला काम होता है और कई बार इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं।

ऐसे में ये पैच काफी मददगार साबित हो सकता है। रैडिसिक लैब की पीएचडी स्कॉलर मिल्स मोंटोगोमेरी बताती हैं कि इस ख़ास पैच को बनाने में पूरी टीम को लगभग तीन साल का समय लगा। रिसर्चर ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा डिजाईन विकसित किया जिसमें हुबहू टिश्यू की तरह सारे गुण हो और वह आकार में काफी छोटा भी हो जिसे इंजेक्शन की मदद से उस जगह पर पहुंचाया जा सके।
अगले स्टेप में इस पैच को हार्ट सेल्स के बीच में फिट करना भी काफी चुनौतीपूर्ण था। इसके लिए उन्होंने इस पैच को चूहों और सूअरों पर परिक्षण किया और यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। इसमें पाया गया कि इन्जेक्टेड पैच भी उसी तरह विकसित हो रहा है जैसे बाकी हार्ट सेल्स हो रहे हैं। अभी इसे इंसानों पर टेस्ट करना बाकी है लेकिन यह इस दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
