Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
नाश्ता नहीं करने से बढ़ सकता है हृदय रोग का खतरा
इस दौड़ती-भागती जीवनशैली में कुछ लोग आदतन तो कुछ लोग लापरवाही के कारण नाश्ता छोड़ देते है। यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि नाश्ता छोड़ने वाले लोगों में एथेरोस्क्लेरोसिस नामक बीमारी का खतरा हो सकता है।
इस बीमारी में धमनियां कड़ी हो जाती हैं और उनकी दीवार पर वसा, कोलेस्ट्राल व कैल्सियम से बना प्लाक जमा हो जाता है। प्लाक जमने से रक्त का प्रवाह बाधित होता है जिससे हृदयाघात का खतरा भी बढ़ जाता है।

अध्ययन में सामने आया कि पोषक नाश्ता करने वाले लोग अधिक स्वस्थ होते हैं और उनका वजन भी संतुलित रहता है। नाश्ता छोड़ने के साथ ही नाश्ते में कम पोषक तत्व लेने वाले लोगों में भी एथेरोस्क्लेरोसिस बीमारी का खतरा हो सकता है।
इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने 4,000 से अधिक लोगों की जांच की। यह शोध अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित किया गया है। उन्होंने इनके आहार पर जानकारी एकत्र की, जिन्हें कोई हृदय अथवा क्रोनिक बीमारी नहीं थी।
अध्ययन के प्रतिभागियों को कम्प्यूटरीकृत प्रश्नावली भरने के लिए कहा गया, फिर शोधकर्ताओं ने नाश्ते से मिलने वाली कुल दैनिक ऊर्जा का पता लगाया।

प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया था। पहला जो सुबह में अपनी ऊर्जा का सेवन का पांच प्रतिशत से कम का उपभोग करते हैं (जो नाश्ता छोड़ते हैं और केवल कॉफी या अन्य पेय पदार्थ पीते हैं), दूसरा जो सुबह में अपनी ऊर्जा का सेवन 20 प्रतिशत से अधिक खाते हैं (जो एक हेल्दी नाश्ते खाते हैं) और तीसरा जो सुबह में अपने दैनिक खपत के पांच से 20 प्रतिशत (कम ऊर्जा वाला नाश्ता) करते हैं।
शोधकर्ताओं ने पाया कि 69.4 प्रतिशत प्रतिभागियों को नाश्ते से कम ऊर्जा मिली, जबकि 27.7 प्रतिशत हेल्दी नाश्ता करते थे और केवल 2.9 प्रतिशत नाश्त्ता छोड़ देते थे।

वैज्ञानिकों ने कहा, 'नाश्ता छोड़ने वाले लोगों में मोटापे के साथ ब्लड प्रेशर, ग्लूकोज के स्तर में कमी और ब्लड लिपिड (रक्त में वसा) की समस्या भी हो सकती है।'
माउंट सिनाई हार्ट इंस्टीट्यूट के वालेंटिन फस्टर ने कहा, 'नाश्ता ना करना ऐसी बुरी आदत है जिसे छोड़कर इंसान बहुत ही सेहतमंद जीवन जी सकता है। सुबह पोषक नाश्ता करने से इंसान को हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम रहता है।'
ग्लासगो विश्वविद्यालय में मेटाबोलिक मेडिसिन के प्रोफेसर नवीन सत्ते, अध्ययन में शामिल नहीं थे लेकिन उनका मानना है कि निष्कर्ष नाश्ता और बीमारी को छोड़ने के बीच का संबंध साबित नहीं करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
