Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
ब्लेडर (मूत्राशय) में होने वाले कैंसर को लेकर कितनी अवेयर हैं आप ?
इस लेख के जरिए हम आपको मूत्राशय के कैंसर के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। कभी कभी जब मूत्राशय के कैंसर का लक्षण पहली बार दिखाई देता है तब तक यह शरीर के अन्य भागों तक फ़ैल चुका होता है
महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) या सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय का कैंसर) की तुलना में मूत्राशय के कैंसर पर अधिक ध्यान नहीं देती। आपको ब्लेडर कैंसर के लक्षणों के बारे में अवश्य जानना चाहिए, विशेष रूप से महिलाओं को। बहुत से लोग सोचते हैं कि मूत्राशय का कैंसर केवल वृद्ध लोगों को ही होता है।
हालांकि रिपोर्ट्स से पता चलता है कि महिलाओं को ब्लेडर कैंसर का पता इसकी एडवांस स्टेज (अंतिम चरण) में चलता है।
अत: यदि आपको लक्षणों के बारे में जानकारी होगी तो आप इसका जल्दी पता लगा पाएंगे और इसका इलाज करवा सकेंगे। इस लेख में हम आपको मूत्राशय के कैंसर के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।
कभी कभी जब मूत्राशय के कैंसर का लक्षण पहली बार दिखाई देता है तब तक यह शरीर के अन्य भागों तक फ़ैल चुका होता है। यदि कैंसर फेफड़ों तक पहुँच जाता है तो सांस लेने में तकलीफ होती है या कफ़ होता है।
यदि यह लिवर तक पहुँच जाता है तो इसके अकारण बहुत अधिक पेट दर्द होता है। यदि यह हड्डियों तक फ़ैल जाता है तो इसके कारण हड्डियों में दर्द या फ्रैक्चर भी हो सकता है। अत: महिलाओं में ब्लेडर के कैंसर के लक्षणों के बारे में जानने के लिए इस लेख को आगे पढ़ें।

1. यूरिन (मूत्र) में ब्लड आना:
कई महिलायें इस लक्षण की ओर ध्यान नहीं देती क्योंकि वे इसे मीनोपॉज या मासिक धर्म से जोडती हैं। यदि आपको यूरिन में ब्लड दिखाई दे तो आपको तुरंत ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

2.यूटीआई जैसे लक्षण:
ब्लेडर के कैंसर के बहुत से लक्षण यूटीआई के समान ही होते हैं। लक्षणों की समानता के कारण कभी कभी आप इसे यूटीआई ही समझ लेते हैं। अत: भले ही यूटीआई के लक्षण हों, हम आपको सलाह देंगे कि आप अपनी मेडिकल जांच अवश्य करवाएं। यह महिलाओं में ब्लेडर कैंसर का सबसे मुख्य कारण है।

3. अकारण दर्द:
ब्लेडर कैंसर के साथ दर्द जुड़ा हुआ है। यह दर्द शरीर के पिछले भाग में, पेट या श्रोणि में हो सकता है। यदि कैंसर मरीज़ की हड्डियों तक पहुँच जाए तो मरीज़ को कभी कभी हड्डियों में भी दर्द होता है। यह ब्लेडर कैंसर का प्रारंभिक लक्षण है।

4. भूख कम होना:
यदि कैंसर बढ़ चुका है या फ़ैल चुका है तो भूख न लगना, कैंसर का आम लक्षण है। आपका वज़न कम होने लगता है, और अक्सर थकान होती है।

5. धूम्रपान:
यह कोई लक्षण नहीं है, परन्तु शोध से पता चला है कि लगभग 50% लोग जिन्हें ब्लेडर का कैंसर होता है, वे धूम्रपान के आदी होते हैं। ब्लेडर कैंसर होने का यह एक मुख्य कारण हो सकता है, अत: दुष्परिणामों को टालने के लिए तुरंत ही यह आदत छोड़ दें।



Click it and Unblock the Notifications
