Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सेक्स की इच्छा बढ़ानी हो तो डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें
विटामिन डी कई बीमारियों से शरीर की सुरक्षा करता है इसलिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलना आवश्यक है। हाल ही में हुई एक स्टडी में एक दिलचस्प खुलासा हुआ है कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर इंसान के सेक्स की इच्छा भी प्रभावित हो सकती है।
हम जो भोजन करते उसका असर हमारी कामवासना पर भी पड़ता है। इसलिए शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए मशरूम, दलिया, कॉर्नफ्लेक्स, म्यूसली, अंडे और मैकेरल जैसे भोज्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन डी की कमी के अलावा स्ट्रेस, कमजोरी, एक्सरसाइज की कमी और असंतुलित भोजन भी सेक्स की इच्छा को प्रभावित करता है। हेल्थस्पैन की ओर से बीस हजार लोगों पर की गई एक स्टडी में पाया गया है कि विटामिन डी सेक्स की इच्छा बढ़ाने में काफी सहायक है।
यहां हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने भोजन में शामिल कर सेक्स की इच्छा बढ़ा सकते हैं।

1. लहसुन:
लहसुन सेक्स की इच्छा को बढ़ाने में काफी सहायक है। लहसुन में प्राकृतिक रूप से उत्तेजना बढ़ाने की शक्ति मौजूद होती है जो महिला और पुरूष दोनों में कामवासना जागृत करती है। इसके अलावा लहसुन में एलीसिन नामक महत्वपूर्ण तत्व भी पाया जाता है जो जननांगों में खून के प्रवाह को बेहतर बनाता है। आप रोजाना भोजन में लहसुन का उपयोग करके या लहसुन की कलियां खाकर सेक्स की इच्छा को बढ़ा सकते हैं।

2. डार्क चॉकलेट:
बहुत से लोग मीठी चीजें खाने से डरते हैं लेकिन अगर डार्क चॉकलेट को सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह वास्तव में सेहत के लिए अच्छा होता है। डार्क चॉकलेट में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्टेस को कम करता है और ब्लड वेसल्स में तनाव पैदा करता है जिससे इरेक्शन महसूस होने लगता है और सेक्स की इच्छा जागृत होती है।

3. पालक:
हरी पत्तेदार सब्जियां न सिर्फ हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं बल्कि यह कामवासना को भी बढ़ाती हैं। पालक खाने से वजाइना में खून का प्रवाह बढ़ता है जिससे की सेक्स की इच्छा उत्पन्न होती है। अगर आपको सेक्स की इच्छा में कमी महसूस होती है तो अपने भोजन में पालक शामिल करें इससे जल्दी फर्क महसूस होगा।

4. अंडे:
अंडे में एल-आर्जिनिन नामक महत्वपूर्ण तत्व पाया जाता है जो टेस्टोस्टीरॉन के स्तर को बढ़ाता है जिससे सेक्स करने की इच्छा बढ़ती है। इसके अलावा अंडे में प्रोटीन होता है जो सेक्स के दौरान पुरुषों की स्टैमिना को बढ़ाता है।

5. बादाम:
ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थ कामवासना बढ़ाने में मदद करते हैं। काजू, बादाम, मूंगफली और पिस्ता में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। इन्हें मुट्ठी भर खाने से शरीर में टेस्टोस्टीरान का लेवल बढ़ता है जिससे सेक्स की इच्छा भी बढ़ जाती है।

6. रेड वाइन:
रेड वाइन का प्रयोग सीमित मात्रा में करने से सेक्स करने की इच्छा जागृत होती है। रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर में नाइट्रिक एसिड उत्पन्न करता है जो ब्लड वेसल्स को राहत प्रदान करता है और वजाइना में खून के प्रवाह को बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications
