Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिलाओं में होने वाले हार्ट अटैक को इन लक्षणों से पहचानें
जैसा कि हम सब जानते हैं कि आजकल के इस मॉडर्न जीवन में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या ज्यादा है।
पहले यह धारणा थी कि हार्ट अटैक सिर्फ उम्रदराज लोगों को ही होता है लेकिन आजकल तो यह बीमारी नवयुवकों में भी आम हो गयी है।
वैसे एक्सपर्ट्स का मानना है कि हार्ट अटैक आने से पहले ही इसके लक्षण दिखने लगते हैं जोकि पुरुष और महिला दोनों में ही अलग अलग होते हैं जिसे हम सबको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अगर हम महिलाओं कि बात करें तो हार्ट अटैक के कुछ ऐसे लक्षण हैं जो इनमें आसानी से दिखते हैं, जिसे आपको गौर करना चाहिए ताकि इस बीमारी को जल्द से जल्द दूर किया जा सके।
हम आपको इस आर्टिकल के जरिये महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहें हैं।

1 : पीठ, गले, जबड़े और हाँथ में दर्द होना
अगर आपको पीठ, हाँथ, और गले में दर्द महसूस हो रहा हो और यह दर्द धीरे धीरे तेज होने लगे और साथ ही अगर आप रात में अचानक जग जाएँ तो ये सारे लक्षण हार्ट अटैक के हीं हैं, आपको जल्द ही डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

2 : पेट में दर्द होना
कभी कभी महिलाओं को पेट में तेज दर्द महसूस होता हो तो उनको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिये उन्हें जल्द ही किसी डॉक्टर को दिखाना चाहिए यह हार्ट अटैक का लक्षण भी हो सकता है।

3: ठंडा पसीना आना
महिलाओं में ठंडे पसीने का आना बहुत ही आम लक्षण होता है अगर आप यह लक्षण महसूस करते हैं तो आप अपना चेकअप तुरंत करवाएं।

4: सांस लेने में तकलीफ होना
अगर आपको काफी दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही हो या आप बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस कर रहे हों तो आप इसे गंभीरता से लें क्योंकि यह महिलाओं मे होने वाले हार्ट अटैक का एक बहुत ही आम लक्षण है।

5: ज्यादा थकान का महसूस होना
अगर आप काफी देर से अराम कर रहे हों और आपको फिर भी थकावट महसूस हो रही हो जिससे आपको कोई काम करने में मन ना लग रहा हो तो आपको इस लक्षण की तरफ ध्यान देना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

6: सीने में दर्द होना
अगर आपको सीने में दर्द हो रहा हो, बेचैनी हो रही हो या सीने में दबाव महसूस हो रहा हो तो आपको इसे ध्यान देने की जरुरत है। कभी कभी कुछ महिलाओं में यह दर्द ह्रदय के बांयी ओर ना होकर दूसरे हिस्सों में भी होता है अगर आप ये सारे लक्षण महसूस कर रहें हों तो जल्द से जल्द किसी डॉक्टर से सलाह लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
