Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
बादाम ही नहीं मूंगफली भिगोकर खाने के भी है एक से बढ़कर एक फायदे..

अक्सर हम में से कई लोग रोजाना रात को बादाम को भिगोकर सुबह खाते हैं, क्योंकि बादाम में एक से बढ़कर एक फायदे होते है जो हमें तंदरुस्त रखते है। लेकिन मार्केट में दिनोंदिन बढ़ते बादाम के दामों की वजह से भी रोजाना बादाम खाना भी कभी कभी मुश्किल हो जाता है।
लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि जितना फायदा बादाम खाने से होता है उतना ही फायदा मूंगफली में होता है। यकीन नहीं होता है ना! मूंगफली को भिगोकर खाने के फायदों के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आसानी से और कम कीमत में मिलने वाली मूंगफली के बहुत फायदे। इसलिए शायद इसे गरीबों का बादाम कहा जाता है। आइए जानते हैं भीगी हुई मूंगफली खाने के फायदे।

हार्ट के लिए बढि़या..
भीगी मूंगफली ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल करके शरीर को हार्ट अटैक के साथ कई हार्ट प्रॉब्लम से बचाती है। इसलिए दिल की सेहत को ठीक रखने के लिये भीगी मूंगफली खाना लाभकारी रहता है।

मसल्स टोंड होती है..
अगर आप जिम जाते है तो आपको रोजाना सुबह मूंगफली भिगोकर खाना चाहिए क्योंकि जिम जाने के बाद बॉडी को प्रोटीन और कैल्शियम की जरुरत होती है। इससे मसल्स टोंड होती है।

स्किन के लिए अच्छा
इसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड्स होते हैं। ये स्किन सेल्स के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे रंग गोरा होता है। स्किन की चमक बढ़ाती है।

गैस और एसिडिटी होती है दूर
पोटेशियम,मैग्नीज, कॉपर, केल्सियम,आयरन, सेलेनियम के गुणों से भरपूर मूंगफली को भिगो कर सुबह खाली पेट खाने से गैस और एसिडिटी की परेशानी दूर होती है।

याद्दाश्त बढ़ाता है..
बच्चों को सुबह भीगी मूंगफली के कुछ दाने खिलाने से इसमें मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी और याद्दाश्त तेज करते है। मूंगफली को खाने से शरीर में खून की कमी भी पूरी हो जाती है। इसके अलावा इससे शारीरिक उर्जा और स्फूर्ती भी बनी रहती है।

कैंसर सेल्स से लड़ता है..
मूंगफली भूख को खत्म करता है। रोजाना इसे खाने से कैंसर भी रहता है। महिलाओं को तो खासतौर पर इसे खाना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम और जिंक शरीर को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते है।

ब्लडशुगर को करें नियत्रिंत
रोजाना भीगी हुई मूंगफली का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इससे आप डायबिटीज जैसी बीमारी से बचे रहते है। इसलिये यदि आपको भी शुगर की समस्या है तो रोज सुबह को पानी में रात भर भिगोये गये मूंगफली के दाने पचास ग्राम जरूर खायें।

विटामिन ई की प्रचुरता
मूंगफली में विटामिन ई की प्रचुरता होती है जो कि स्किन की कोशिकाओं को ऑक्सीकृत होने से बचाता है और स्वस्थ रखता है। ये सूर्य की UV किरणों से भी बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications