Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
देसी स्नैक्स है भूना चना और गुड़, एनीमिया से लेकर चेहरे की झांइयों को करता है खत्म
आपने अपने घर के बड़े बुजुर्ग को हमेशा भूने हुए चने और गुड़ को खाते हुए देखा होगा। सर्दियों में दूध के साथ गुड़ और चने का सेवन करना बहुत आम बात होती थी। अगर इसे देसी स्नैक्स कहा जाए तो ये एकदम सही होगा, शायद आपको ये पता ना हो कि गुड़-चना खाने के कई फायदे होते हैं।
इन दोनों में ही काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है, साथ ही इन्हें खाने से प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में मिल जाता है. सबसे अच्छी बात है कि ये दोनों ही काफी सस्ते होते हैं और आसानी से उपलब्ध भी होते हैं। जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते हैं उनके लिए तो चना और गुड़ प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत होता है।

एनीमिया की छुट्टी
भूने चने और गुड़ के सेवन से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। महिलाओं को तो खासतौर पर इसका सेवन करना चाहिए। ये रक्त में हीमोग्लोबिन को बढ़ोतरी करता है और इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। पर्याप्त मात्रा में आयरन लेने से ही एनीमिया की शिकयत नहीं होती है। गुड़ और चना आयरन से भरपूर होता है और यही कारण है कि एनीमिया से बचने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।

मसल्स होंगे मजबूत
गुड़ और चने में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। मर्दों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए।

त्वचा निखरेगी
इसमें जिंक होता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। मर्दों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वे पहले से ज्यादा स्मार्ट भी लगेंगे।

पेट की समस्या होगी दूर
पेट की समस्याएं दूर होती हैं, इससे पेट में गैस बननी कम होती है और पाचन क्रिया दुरस्त रहती है। आप खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ अकेले भी खा सकते हैं इससे आपका हाज़मा बेहतर होगा।

बढ़ती है याददाश्त
आपको यकीन नहीं होगा लेकिन गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।

दिल के लिए अच्छा
जिन लोगों को दिल से जुड़ी कोई समस्या होती है। उनके लिए गुड़ और चने का सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें पोटाशियम होता है जो हार्ट अटैक होने से बचाता है।

गठिया से बचाएं
गुड़ और चने में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसके रोजाना सेवन से गठिया के रोगी को काफी फायदा होता है।



Click it and Unblock the Notifications