Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
जांघों के बीच हुए दाद-खुजली को इन घरेलू उपायों से भगाएं
पैरों के बीच यानी जांघों के आस पास लोगों को खुजली होना सामान्य सी बात है। यह एक सामान्य सी बीमारी है जिससे लोग आए दिन जूझते हैं यह बीमारी महिलाओं को ज्यादा होती है ऐसा नहीं है कि पुरुषों को नहीं होती। गर्मियों और बारिशों में यह समस्या काफी अधिक होती है। लोग अकसर जननांगों और उसके आसपास के क्षेत्र की अनदेखी करते हैं, इस कारण यह समस्या और अधिक हो जाती है। इन क्षेत्रों में होने वाले रेशेज से खुजली हो सकती है, जो कई बार आपको असहज परिस्थिति में डाल सकती है।
इसलिए आज हम आपको ऐसा आयुर्वेदिक व घरेलू इलाज़ बताने जा रहे हैं जिससे आप जांघों के बीच होने वाले दाद और खुजली से निजात पा सकते हैं।

जांघों में इंफेक्शन होने के कारण
फंगल इफेक्शन, कास्मेटिक से एलर्जी, कपड़ों से एलर्जी, और अन्य उत्पादों से एलर्जी होना शरीर के इस हिस्से में रेशेज होने का बड़ा कारण होता है। कुछ अन्य लेकिन असामान्य कारणों में यौन संचारित रोग, और साइक्लिंग और जॉगिंग जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। इसके अलावा सोरायसिस, एक्जिमा और इम्पेटिगो जैसी त्वचा संबंधी बीमारियों के कारण भी रेशेज हो सकते हैं।

धनिए का पेस्ट
धनिया भोजन के स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पर सेहत को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से यह और भी कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। ताज़ा हरे धनिये की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे 20 मिनट तक प्रभावित हिस्सों , त्वचा के चकत्ते में लगाकर रखें। फिर इसे ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें।

आवंला
वैसे तो आप जानते हैं कि आवंला खाने से बहुत सी बीमारियाँ ठीक हो जाती है, तो वहीं आवंला कि गुठली को अगर आप जलाकर पीस ले और उसमें नारियल का तेल मिलाकर खुजली पर लगाएं तो दो दिन में आपकी खुजली का नामों निशान मिट जाएगा।

टी बैग लगाएं
पुदीने की चाय त्वचा के किसी भी हिस्से पर होने वाले रैश आदि में बहुत लाभकारी होती है। यह त्वचा में होने वाली जलन को कम करने में बेहतर रूप से काम करती है। इसके लिए पुदीने के टी बैग को पानी में भिगोकर त्वचा पर इस्तेमाल करना चाहिए।

नारियल तेल
नारियल का तेल जितना खाने में गुणकारी है उतना ही शरीर में लगाने के लिए भी बहुत लाभकारी है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर हल्के हाथों से मालिश करने से खुजली ठीक हो जाती है।

अजवायन
अजवायन बहुत ही लाभकारी होता है, खुजली के लिए पानी में अजवायन को पीस लें और खुजली के ऊपर लगाएं खुजली जड़ से समाप्त हो जाएगी।

केला
वैसे तो केला खाने में बहुत गुणकारी होता है लेकिन इसके और भी लाभ है। नींबू को केले के रस में मिलाकर खुजली वाली जगह पर लगाएं इससे खुजली ठीक हो जाती है।

खट्टा दही
वैसे तो खट्टी दही कड़ी बनाने में काम आती है लेकिन खट्टी दही में खुजली दूर करने का गुण पाया गया है। इसे खुजली वाली जगह पर लगाएं और इस बीमारी से मुक्ति पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
