Latest Updates
-
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं
क्या आप भी रोजाना देर रात को डिनर करते हैं, हो सकते है भयानक परिणाम
आजकल बहुत ही बिजी शेड्यूल के वजह से लोगों के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आ चुका है। देर रात तक जगना, घंटो लेपटॉप पर बैठकर काम करना और देर रात को डिनर करना। हम में से कई लोग हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो नहीं कर पाते है। जिसका परिणाम होता है ढ़ेरो बीमारियां। पहले लोग एक स्वस्थ दिनचर्या का फॉलो करते थे। सुबह जल्दी उठते और रात को जल्दी सोते थे, उनके खाने का समय भी नियमानुसार ही होता था। इसी वजह से वह हैल्दी लाइफ जीते थे लेकिन आजकल लोग रात को खाना भी देरी से खाते हैं। जिससे उनके सोने का समय और सेहत दोनों ही प्रभावित होती हैं। आप भी लेट नाइट डिनर के आदी हैं तो एक बार इसके नुकसान जानना भी बहुत जरूरी है।
स्वस्थ जीवन के लिए सही समय पर सोना, सुबह सही समय पर जागना एवं सही समय पर भोजन करने के नियम के बारे में आयुर्वेद में भी लिखा हुआ है। अगर आप भी देर रात को भोजन करते हैं तो आपको नीचे बताए गए खमियाजों को भुगतना पड़ सकता है।

1. वजन बढ़ना
रात को बहुत देर से खाना खाते हैं तो इसे पचाने में भी परेशानी होती है। जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और दिल की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा मोटापा बढ़ने का एक कारण भी देर रात भोजन करना है।
2. तनाव
खाना देर से खा रहे हैं तो इससे नींद में भी दिक्कत आनी शुरू हो जाती है। जिससे सुबह सारा दिन थकान रहती है और तनाव पैदा होने लगता है। तनाव मुक्त जिंदगी चाहते हैं को रात को जल्दी खाना खाएं।
3. हाई ब्लड प्रैशर
खाना खाने के बाद कोई काम न करने से शरीर खाना नहीं पचा पाता। जिससे हाई बी.पी की परेशानी भी होने लगती है।
4. डायबिटीज
खाना खाने के बाद अक्सर लोग मीठा भी खाते हैं,जिससे ब्लड शूगर का लेवल बढ़ना शुरू हो जाता है। जिससे बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। रात को जल्दी खाना खाएं और सैर भी जरूर करें।
5. अपच
जिन लोगों को अपच की परेशानी रहती है,उनको कभी भी देर से खाना नहीं खाना चाहिए। इससे परेशानी और भी बढ़ सकती है।
6. चिड़चिड़ापन
अगर आप पर्याप्त मात्रा में सुकून की नींद नहीं ले पाते, तो इसका असर आपकी मानसिक सेहत पर भी पड़ता है। दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, नतीजतन चिड़चिड़ापन पैदा होता है।
7 . नींद न आना
कई बार रात को लेट खाना खाने से फूड पाइप में आना शुरू हो जाता है। जिससे बेचैनी और घबराहट भी होने लगता है और नींद भी नहीं आती।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











