Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे
Periods Delay Pills Side Effects: घर में कोई पूजा हो, शादी-ब्याह का फंक्शन हो या कोई लंबी यात्रा अक्सर महिलाएं पीरियड्स की तारीख आगे बढ़ाने के लिए 'पीरियड डिले पिल्स' (Period Delay Pills) खा लेती हैं। पहली नजर में यह एक आसान समाधान लगता है, जो अधिकरतर महिलाएं करती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुदरत के चक्र के साथ की गई यह छोटी सी छेड़छाड़ आपके शरीर के लिए कितनी महंगी पड़ सकती है? विशेषज्ञों की मानें तो बिना डॉक्टरी सलाह के इन हार्मोनल गोलियों का सेवन न केवल आपके अगले मासिक चक्र को बिगाड़ सकता है, बल्कि कुछ स्थितियों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे कुछ केस सामने भी आए हैं जहां पीरियड्स लेट करने वाली गोली खाने पर महिलाओं की जान चली गई। अब आप बताएं कि कहीं आप भी तो ऐसी गलती नहीं कर रही हैं। अगर हां तो नीचे दिए गए नुकसान, लक्षण और कारण जान लें ताकि आप भी सावधान हो जाएं।

क्या हैं पीरियड डिले पिल्स और ये कैसे काम करती हैं?
पीरियड्स रोकने वाली दवाओं में मुख्य रूप से प्रोजेस्टेरोन (Progesterone) नामक हार्मोन होता है। सामान्य चक्र में जब शरीर में इस हार्मोन का स्तर गिरता है, तब गर्भाशय की परत (Uterus lining) गिरती है और पीरियड्स शुरू होते हैं। ये गोलियां शरीर में प्रोजेस्टेरोन के स्तर को कृत्रिम रूप से ऊंचा बनाए रखती हैं, जिससे पीरियड्स टल जाते हैं। लेकिन जैसे ही दवा बंद होती है, हार्मोनल लेवल अचानक गिरता है, जो शरीर के लिए एक 'शॉक' की तरह होता है।
पीरियड्स रोकने वाली दवाओं के खतरनाक दुष्प्रभाव
1. हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance)
इन गोलियों का सबसे पहला और बड़ा असर आपके नेचुरल हार्मोनल बैलेंस पर पड़ता है। एक बार दवा लेने के बाद अगले कई महीनों तक पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। इससे मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और गंभीर तनाव जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
2. ब्लड क्लॉटिंग का जोखिम (Risk of Blood Clots)
यह इन दवाओं का सबसे डरावना पक्ष है। इन गोलियों के सेवन से रक्त के थक्के (Blood Clots) बनने की संभावना बढ़ जाती है। यदि यह थक्का फेफड़ों या मस्तिष्क तक पहुँच जाए, तो यह स्ट्रोक या हार्ट अटैक का कारण बन सकता है, जो सीधे तौर पर जानलेवा है।
3. इनफर्टिलिटी और ओव्यूलेशन में दिक्कत
बार-बार इन दवाओं का सेवन करने से ओव्यूलेशन प्रक्रिया (अंडे बनने की प्रक्रिया) बाधित हो सकती है। लंबे समय में यह बांझपन (Infertility) या गर्भधारण में समस्याओं का कारण बन सकता है।
4. दवा छोड़ने के बाद हैवी ब्लीडिंग
दवा का असर खत्म होते ही जब पीरियड्स आते हैं, तो वे अक्सर बहुत अधिक दर्दनाक और हैवी होते हैं। कई महिलाओं को दवा बंद करने के बाद हफ्तों तक स्पॉटिंग या अनियंत्रित रक्तस्राव की समस्या झेलनी पड़ती है।
5. लिवर और किडनी पर दबाव
किसी भी हार्मोनल दवा को प्रोसेस करने के लिए लिवर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो ये गोलियां स्थिति को और भी बिगाड़ सकती हैं।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
दवा लेने के दौरान या बाद में अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:
सीने में अचानक तेज दर्द या सांस लेने में तकलीफ।
पैरों में सूजन या तेज दर्द।
असहनीय सिरदर्द या धुंधला दिखाई देना।
दवा बंद करने के बाद भी ब्लीडिंग का न रुकना।
एक्सपर्ट की सलाह: सुरक्षा ही समाधान है
मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसे टालने के लिए केवल सामाजिक या धार्मिक कारणों से दवाओं का उपयोग करना समझदारी नहीं है। यदि दवा लेना अनिवार्य हो, तो हमेशा गाइनेकोलॉजिस्ट (Gynecologist) से परामर्श लें। अपनी मर्जी से मेडिकल स्टोर से खरीदी गई गोलियां आपके स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा जोखिम हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
