Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
सर्दी में नाक बंद हो जाए, तो घबराएं नहीं बस ये उपाय आजमाएं
सर्दियों में अक्सर बंद नाक की समस्या हर किसी को होती है। ये परेशानी वो अच्छे से समझ सकता है जो इस स्थिति से गुजर चुका हो। नाक बंद होने की स्थिति हर किसी के लिए बहुत झल्लाहट और चिड़चिड़ी भरी होती है। इसकी वजह से घुटन और सांस लेने में परेशानी होती है।
अगर आपको भी सर्दी जुकाम के चलते नाक बंद हो गई है तो कोई भी दवा मन से लेने से पहले इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल जरुर करें।

भाप लेना
गर्म पानी में खुशबूदार तेल की कुछ बूंदे डालनी हैं। या इसमें जरा सा विक्स डालें। अब इस गर्म पानी के बर्तन की ओर चेहरे को एक मोटे कपड़े से ढ़ंक लें।यह नाक खोलने के साथ ही सर्दी में आराम देगा।

हर्बल टी
हर्बल टी जैसे दानचीनी, कालीमिर्च, रोजमेरी या तुलसी बनी चाय पीने से भी बंद नाक खुल जाती है। इसके लिए आपको करना कुछ भी नहीं है। अपनी रोजमर्रा में बनने वाली चाय में बस इन हर्ब्स को डालकर पी लें। इससे आपकी बंद नाक खुल जाएगीं।


प्याज
प्याज आवश्यक विटामिंस और खनिजों से भरपूर होता है। ये बहुत सारे स्वास्थय गुणों से भरपूर होता है जो कि बंद नाक को खोलने का गुण रखता है। अगर नाक बंद हो जाए तो सिर्फ 5 मिनट तक प्याज के छिलके या प्याज को सूंघिएं, इसके बाद देखिए चमत्कार आपकी बंद नाक खुल जाएंगी और आपका आसानी से सांस ले सकेंगे।

नींबू
एक कटोरे में दो चम्मच नींबू का रस के साथ एक चम्मच काली मिर्च को मिलाकर इस मिश्रण को नाक के पास लगा लें। अब थोड़ी देर लगाने के बाद मुंह धो लें और इस मिश्रण का असर देखिएं।

नारियल तेल
नारियल तेल बंद नाक को खोलने का एक बेहतरीन उपाय है। जब भी कभी आपकी नाक बंद हो जाए, तो आप नारियल तेल अंगुली से नाक के अंदर तक लगाएं। या फिर नरियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें और फिर गहरी सांस लें। कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी। ध्यान रहे की नारियल तेल पिघला हुआ हो।

गरम पानी -
अगर आप सहज हैं तो इसके लिए अपना सिर पीछे की ओर झुकाएं और किसी ड्रॉपर की मदद से हल्के गर्म या गुनगुने पानी की कुछ बूंदे नाक के छिद्रों में डालें। कुछ ही देर में वापस सिर आगे कर लें और इस पानी को निकाल दें।

कपूर
कपूर की महक भी बंद नाक को खोलने का अच्छा तरीका है। आप चाहें तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सूंघ सकते हैं, या फिर सादा कपूर सूंघना भी आपको फायदा देगा। इसके अलावा नाक को गर्माहट देकर भी बंद नाक को आसानी से खोल जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
