Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जीभ में दिखने लगी है गंदगी की सफेद परत, जाने क्या करें
जब भी मौखिक सफाई की बात आती है तो सब दांतों की सफाई को ही मुंह की सफाई समझते हैं। लेकिन सिर्फ दांतों की सफाई को ही मुंह की सफाई नहीं समझा जाता है। हम में से कई लोग है जो दांतों की सफाई तो करते है लेकिन जीभ की सफाई की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन मुंह की सफाई में जीभ की सफाई करना भी बहुत जरुरी होता है।
जीभ की सफाई को नजरअंदाज करने से सांसों से निकलने वाली बदबू भी जीभ पर जमी गंदगी के कारण आती है। ऐसे में अपनी जीभ को नियमित साफ करना बहुत जरुरी हो जाता है। आइए, जानते हैं कि कैसे जीभ की सफाई करनी चाहिए :

गर्म पानी और नमक
कई बार जीभ के गंदे होने के कारण डिहाइड्रेशन की शिकायत भी हो सकती है। मुंह की और जीभ की सफाई के लिए नमक के पानी से धोकर भी स्वच्छ रखा जा सकता है। आधे ग्लास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालें। इस पानी से अपने मुंह को दिन में 5-6 बार धोएं। जीभ पर खाने के बाद जमा गंदगी कई तरह के रोगों को जन्म दे सकती है।

दही खाएं
दही प्रो-बायोटिक होता है, यह जीभ पर जमी फंगस, सफेद परत व गंदगी को खत्म कर देता है।

टूथब्रश
टूथब्रश से भी जीभ को साफ किया जा सकता है। आजकल बाजार में कई ऐसे टूथब्रश मिल जाते हैं जिनके पीछे जीभ साफ करने वाले ब्रिसल्स लगे होते है। टूथब्रश के पिछले हिस्से को हल्के दबाव के साथ जीभ पर रगड़ें।

नमक
जीभ पर थोड़ा-सा नमक छिड़क कर उसे ब्रश की सहायता से कुछ मिनट के लिए स्क्रब करें। इसके अलावा गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डाल कर कुल्ला करने से भी सफेद परत धीरे-धीरे साफ हो जाती है।

हल्दी
हल्दी खाने में इस्तेमाल होने के साथ-साथ एक आयुर्वेद औषधी भी है। हल्दी पाउडर में थोड़ा-सा नींबू का रस मिला कर जीभ पर लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

माउथवॉश
खाना खाने के बाद माउथवॉश का इस्तेमाल जरुर करें। इससे मुंह में बैक्टीरिया जमा नहीं होते और सांसों की बदबू से भी छुटकारा मिल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
