Latest Updates
-
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना
पेट की मालिश करने से दूर होता है कब्ज और घटता है वजन, आजमा कर देखें
पुराने समय में हमारे यहां पेट की मालिश की पराम्परा चली आ रही है। मालिश करने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती है। बल्कि ये मांसपेशियों को भी टोंड करने का काम करता है। इसलिए हमारे देश में नवजात शिशुओं की मालिश करने की पराम्परा है। बच्चों की ही नहीं बल्कि वयस्कों और बुर्जुगों को भी मालिश करवानी चाहिए, इसके कई फायदे होते हैं। न सिर्फ हाथ-पैर बल्कि पेट की मालिश को आप नियमित रूप से कर सकते हैं।
पेट की मालिश करने से दर्द और तनाव से राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि पेट की मालिश करना कितना फायदेमंद है।

ऐसे करे मालिश
पीठ के बल लेटकर हाथों में थोड़ा सा तेल लें और तीन मिनट तक मालिश करते रहें। इसकी गर्माहट को महसूस करें और दिमाग को पूरी तरह से शांत कर अपना ध्यान मालिश में लगाएं।

कब्ज की समस्या होती है दूर
शोध के मुताबिक पेट की मालिश कब्ज और पेट दर्द को दूर करता है। नियमित रूप से पेट की मालिश करने से पेट की मांसपेशियां पूरी तरह से टोन्ड हो जाती हैं और मौजूदा कब्ज खत्म होता है।

वेटलॉस के लिए
पेट की मालिश वजन कम करने के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से की जाने वाली पेट की मालिश चयापचय की दर को बढ़ाती है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो पेट की मालिश आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकती है।

ब्लोटिंग की समस्या होती है दूर
पेट की मालिश करने से पेट की गैस आराम से निकल जाती है और अपच भी नहीं होती है। नियमित रूप से तीन मिनट तक की जाने वाली ये मसाज पेट संबंध कई बीमारियों से छुटकारा दिलाती है। अगर पेट में दर्द हो तो मालिश करने से उस जगह का रक्त संचार बढ़ जाता है। पेट की मालिश लिवर समेत आपके कई आंतरिक अंगों को राहत पहुंचाता है।

पेट का दर्द करें दूर
पेट दर्द से छुटकारा पेट में अगर दर्द होता हो तो, मालिश करने से उस जगह का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इससे पेट की मासपेशियों को गर्माहट मिलती है, जिससे आपको आराम मिलेगा



Click it and Unblock the Notifications
