Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बारिश के मौसम में भाप लेने से होते हैं कई फायदे, जानें स्टीम लेने का सही तरीका
गर्मी से बेहाल लोगों को जब बरसात की फुहारे मिलती हैं तो उसकी अलग ही खुशी होती है। लोग बरसात और सुहाने मौसम का आनंद लेने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। मगर ध्यान रखने वाली बात ये है कि मानसून में ही संक्रमण फैलने और बीमार होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस मौसम में लोगों को सर्दी खांसी और बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको इस तरह की कोई परेशानी हो रही है तो शुरुआत में ही भाप लेने से राहत मिल सकती है।

मानसून का सेहत के साथ साथ त्वचा पर भी असर होता है। अगर आप इस मौसम का मजा उठाना चाहते हैं तो समय समय पर आपको भाप लेना चाहिए। जानते हैं कि मानसून में स्टीम लेने से आपको कौन कौन से फायदे मिल सकते हैं।

सर्दी जुकाम में लाभदायक
बरसात के कारण हवा में नमी बनी रहती है और इस वजह से संक्रमण जल्दी फैलता है। मानसून में सर्दी जुकाम से राहत पाने में स्टीम कारगर विकल्प है। आपको सर्दी से राहत मिलने के साथ ही कफ की समस्या से निजात मिल सकता है।

अस्थमा के मरीजों को आराम
मौसम में परिवर्तन होने का सबसे ज्यादा असर दमा या फिर सांस से जुड़ी बीमारी से परेशान लोगों को होता है। बरसात के मौसम में इनकी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। मानसून में भाप लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इससे आप सांस लेने में होने वाली दिक्क्त से बच सकते हैं। बदलते मौसम में इस तरह की परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर भी स्टीम लेने की सलाह देते हैं।

थकान दूर करने में मिलती है मदद
अगर आप दिनभर की भागदौड़ और काम की वजह से थकावट महसूस कर रहे हैं तो बॉडी को स्टीम दिलाने से बहुत राहत मिलती है। ये आपको आराम दिलाने के साथ ही ऊर्जा भी देती है।

मुंहासो से छुटकारा
नमी वाले इस मौसम में त्वचा का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। अगर आपको मुंहासे परेशान कर रहे हैं तो आप अपनी त्वचा को भरपूर भाप दिलाएं। भाप की मदद से त्वचा के रोमछिद्रों में जमी हुई गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है और साथ ही मुहांसों से भी राहत मिलती है।

त्वचा को साफ करने का बढ़िया तरीका
हवा में फैले धूल मिट्टी के कण और प्रदूषण हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं और इन्हें नेचुरल तरीके से हटाने के लिए भाप बेस्ट ऑप्शन है। यदि नियमित रूप से चेहरे को स्टीम दिलाएंगे तो इससे और भी कई फायदे आप महसूस कर सकेंगे। इससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी और वो भी किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट पर खर्च किए बिना।

डेड स्किन हटाने में मदद
स्टीम की मदद से चेहरे की डेड स्किन हटाने और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। भाप लेने से चेहरे की डेड स्किन हटती है और त्वचा में नई ताजगी और साथ ही जरूरी नमी मिलती है।

भाप लेने का सही तरीका
आप एक बड़े कटोरे या पतीले में पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी लें। अब उसमें जरूरत के मुताबिक हर्बल ऑयल मिक्स कर लें। तौलिए या किसी कपड़े की मदद से अपना सिर ढक लें और बर्तन से लगभग तीस सेंटीमीटर की दूरी पर बैठें। आपका सिर और पानी का बर्तन कपड़े से सही ढंग से ढका हुआ होना चाहिए और भाप आपके चेहरे पर आ रही हो। आप एक से दो मिनट तक नाक से सांस लें और फिर थोड़ा ब्रेक लें। 10 मिनट तक आप ऐसा कर सकते हैं। यदि पानी ठंडा हो जाए तो इसे आप दोबारा गर्म कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
