Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एग्जाम हो या ऑफिस, 4 -7- 8 श्वसन तकनीक देगा हर तरह के स्ट्रेस से राहत
क्या आप जानते हैं कि यदि सही तरीके से सांस लिया जाए तो उससे भी कई फायदे आपको मिल सकते हैं। ये आपके पोश्चर को सही करता है, बिमारियों की चपेट में आने से आपको रोकता है और शरीर की सूजन को कम करता है। गहरी सांस लेने से एक नहीं कई लाभ मिलते हैं।
हाल ही में लाइफस्टाइल कोच ल्युक कोटिन्हो ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे ब्रीदिंग की मदद से आप स्ट्रेस और घबराहट में राहत पा सकते हैं।

उन्होंने सांस लेने की ताकत के बारे में बताया कि कैसे ये चीजों को बेहतर कर सकता है। तनाव से लड़ सकता है, फेफड़ों में ऊर्जा भर सकता है और आपके शरीर और मस्तिष्क में ऑक्सीजन से भरपूर सेल्स का संचार कर सकता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको कुछ खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। ऐसा आप अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा परिवर्तन लाकर ही कर सकते हैं।
इसके लिए एक खास तरीका है जिसे योगिक ब्रीदिंग कहते हैं। ये दिन के किसी भी समय और कहीं पर भी आपके तनाव को कम करने की क्षमता रखता है।

असरदार योगिक ब्रीदिंग का तरीका
इस तरीके के लिए आप चार तक गिनती करें और इस दौरान भरपूर मात्रा में सांस अंदर खींचे। अब सांस को अंदर रखते हुए सात तक गिनें और मन ही मन आठ तक गिनते हुए सांस बाहर छोड़ें।
हैं ना बहुत आसान? और इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये आप कभी भी कहीं भी, किसी भी वक्त कर सकते हैं और इसके लिए आपको किसी भारी भरकम मशीनों की जरूरत भी नहीं है।

स्टडी
मिशिगन मेडिसिन यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन द्वारा हुई स्टडी के मुताबिक, गहरी सांस लेना स्ट्रेस और घबराहट को दूर करने के उत्तम तरीकों में से एक है। दरअसल जब आप गहरी सांस लेते हैं तब ये शांत और रिलैक्स होने का संदेश मस्तिष्क को भेजता है। गहरी सांस लेने से आपके शरीर को अपने आप ही तनावरहित होने का एहसास होने लगता है।

और भी हैं कई फायदें
गहरी सांस लेने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
1. इससे आपके एनर्जी लेवल में इजाफा होता है।
2. ये आपके श्वसन तंत्र को बेहतर बनाता है।
3. ये आपके नर्वस सिस्टम को शांत करता है।
4. इससे आपके लिम्फेटिक सिस्टम दुरुस्त रहते हैं।
5. आपकी मांसपेशियों के तनाव को कम करता है।
6. हृदय तथा रक्तवाहिकाओं के तंत्र को बेहतर बनाता है।
7. ये आपकी मानसिक स्थिति को अच्छा करता है।
8. इतना ही नहीं ये आपकी त्वचा को बेहतर बनाता है जिससे आप युवा नजर आते हैं।
तो अब आराम से बैठे, रिलैक्स करें और गहरी सांस लें।



Click it and Unblock the Notifications
