Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अलर्ट! थर्माकोल के कप में चाय पीना हो सकता है नुकसानदायक, जाने साइडइफेक्ट्स
चाय की थड़ी या कैफे में आप ने अकसर लोगों को थर्माकोल के कप में चाय या कॉफी पीते हुए देखा होगा। कई लोग स्टील की या कांच के गिलास में चाय पीने से बचते हैं। इसके पीछे वो हाईजीन का हवाला देते हैं। आजकल लोग घरों में होने वाले पार्टी-फंक्शन में ज्यादात्तर थर्मोकोल की प्लेट, कटोरी और कप का इस्तेमाल करते है ताकि बर्तन धोने की चकचक से बच सकें।
लेकिन क्या आप जानते है कि थर्माकोल के कितने साइड इफेक्ट्स हैं, जितना खतरनाक प्लास्टिक है, उतना ही खतरनाक थर्मोकोल का कप भी है। यह आगे चलकर कैंसर जैसी बीमारी का कारण बन सकता है। आइए जानते है इससे होने वाली समस्याएं।

कैंसर होने की समस्या
विशेषज्ञों की माने तो थर्माकोल के कप पॉलीस्टीरीन से बने होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह है। ऐसे में यह जरूरी है कि जितना हो सके इसके इस्तेमाल से बचें। जब हम थर्माकोल के कप में गर्म चाय डालकर पीते हैं, तो इसके कुछ तत्व गर्म चाय के साथ घुलकर पेट में चले जाते हैं और यह अंदर जाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को जन्म देते हैं। इस कप में मौजूद स्टाइरीन से आपको थकान, फोकस में कमी, अनियमित हॉर्मोनल बदलाव के अलावा और भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

एलर्जी
अगर आप नियमित रूप से प्लास्टिक या थर्मोकोल के कप में चाय, कॉफी या गर्म चीजें पीते हैं और ऐसे में आपको एलर्जी हो जाए, तो इसकी वजह यह कप हो सकता है। बॉडी पर रैशेज होने लगेंगे और यह धीरे-धीरे बढ़ भी सकते हैं। थर्मोकोल के इस्तेमाल से हुई एलर्जी का पहला संकेत गले में खराश या दर्द होना है।

पेट खराब
पेट खराब होने के पीछे भी थर्मोकोल के डिस्पोजेबल का नियमित रूप से इस्तेमाल करना हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पूरी तरह से हाइजीनिक नहीं होते हैं। इनमें गर्म चीजें डालने पर इसमें जमे बैक्टीरिया और कीटाणु उसमें घुल जाते हैं और शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं।

पाचन तंत्र खराब
डॉक्टर्स बताते हैं कि चूंकि यह कप थर्मोकोल से बनाए जाते हैं, इसलिए इसमें से चाय या खाने के सामान का रिसाव ना हो इसके लिए इस पर वैक्स की परत चढ़ाई जाती है। जब भी हम इनमें चाय या कॉफी पीते हैं, तो उसके साथ वैक्स भी हमारी बॉडी में जाता है। इसकी वजह से आंतों की समस्या और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे हमारे पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
