Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
खाने पर कच्चा नमक छिड़ककर खाने की आदत हैं, तो आप भी कर रहे हैं अपनी सेहत के साथ खिलवाड़
अगर खाने में नमक कम पड़ जाए तो खाना फीका सा लगता है और अगर ज्यादा पड़ जाए तो खाना बेस्वाद हो जाता है। इसलिए हम में से कई लोगों की आदत होती है कि वो खाना पकने के बाद ऊपर से कच्चा नमक डालकर खाते है ताकि खाने में नमक की मात्रा को संतुलित किया जा सकें। लेकिन क्या आप जानते है पके हुए खाने पर कच्चा नमक ऊपर से डालकर खाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती है। नमक एक ऐसा इंग्रेडिएंट है, जिसका सही मात्रा में सेवन करना, सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है।
नमक के सेवन में थोड़ी भी कमी या अधिकता हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है और पके हुए खाने पर कच्चा नमक डालकर खाना आपके लिए जहर साबित हो सकता है। आइए जानते है खाने के ऊपर कच्चा नमक डालकर खाने से क्या नुकसान होते है?

कच्चा नमक खाने से सेहत को नुकसान
डॉक्टर्स के मुताबिक नमक के अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर, मोटापा और अस्थमा तक होने की संभावना रहती है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बिना पका हुआ नमक खाने से दिल और किडनी की बीमारी होने का खतरा भी अधिक होता है।

हाइपरटेंशन होने की समस्या
पके हुए खाने पर ऊपर से नमक छिड़क कर खाने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, पकने के बाद नमक में मौजूद आयरन आसानी से शरीर में पचाया जा सकता है लेकिन कच्चे नमक के सेवन से शरीर पर प्रेशर पड़ता है, जिससे हाइपरटेंशन यानी ब्लडप्रेशर की समस्या हो जाती है।

क्या नमक का कम सेवन भी हानिकारक है?
जिस तरह नमक का अधिक सेवन शरीर को नुकसान पहुंचाता है, ठीक उसी तरह शरीर में नमक की कमी होने से भी शरीर को नुकसान पहुंचता है। संतुलित मात्रा में नमक खाने से शरीर का ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है वरना लो बीपी की शिकायत भी हो सकती है।

व्यक्ति को कितना नमक खाना चाहिए-
व्यक्ति को एक दिन में सिर्फ 2 छोटे चम्मच ही नमक का सेवन करना चाहिए। वहीं, जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उनको दिनभर में सिर्फ आधे चम्मच नमक का ही सेवन करना चाहिए।

हड्डियां कमजोर होती है
खाने के ऊपर कच्चा नमक खाने की आदत से गुर्दे की पथरी और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों में कमजोरी) जैसी खतरनाक बीमारियां आपको जकड़ सकती है। एक रिसर्च के अनुसार नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। अधिक सोडियम के सेवन से मूत्र के जरिए सोडियम के साथ-साथ कैल्शियम भी शरीर से बाहर निकल जाता है।

किडनी पर असर
कच्चा नमक आपकी किडनी पर भी नकरात्मक असर डालता है। जब शरीर में बहुत अधिक नमक हो जाती है तो यह शरीर में पानी इक्ट्ठा होने लगता है और ये पानी उत्सर्जित नहीं होने की स्थिति में किडनी में स्टोन होने लगता है।

प्यास लगती है कम
एक रिसर्च के अनुसार, नमक के अधिक सेवन से प्यास कम और भूख ज्यादा लगती है। इससे ये साफ पता चलता है कि नमक का अधिक सेवन सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
