Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
सब्जी और फलों में लगे पेस्टीसाइड्स को ऐसे करें खत्म, वरना हो सकती है किडनी की बीमारी
आप चाहे मानें या न मानें, लेकिन जो सब्जियां और फलों का हम डेलीरुटीन में प्रयोग करते है, उनमें पेस्टीसाइड्स यानी कीटनाशक लगा होता है। कीट-खर पतवार से फल-सब्जियों और फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक दवाईयों (पेस्टीसाइड्स) का छिड़काव किया गया होता है, जोकि स्वस्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं।
आमतौर पर हम यही समझते हैं कि पानी से धो लिया बस इतना ही काफी है, जबकि इससे पेस्टीसाइड्स ठीक तरह से नही निकल पाते हैं और ऐसे फल और सब्जियों का जब सेवन किया जाता है तो साथ में कई तरह के कीटनाशक भी हमारे शरीर में चले जाते हैं जो लीवर और किडनी संबंधित बीमारियों की वजह बनते हैं। आइए जानते है कैसे फल और सब्जियों को कीटनाशक मुक्त करके खाया जा सकता है।

धुलाई
फलों और सब्जियों पर लगे कीटनाशकों को हटाने का यह सबसे आसान तरीका धुलाई है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 75-80 फीसदी पेस्टीसाइड के अवशेष ठंडे पानी की धुलाई से दूर हो जाते हैं। सामान्यतः सब्जियों और फलों की सतह पर आने वाले कीटनाशक अवशेष 2 प्रतिशत नमक पानी के घोल से धुलाई करने पर निकल जाते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि उत्पादों को भिगोने के बजाय डुबोकर पानी की धार के नीचे धो लेना ज्यादा अच्छा होता है।

ब्लीचिंग
ब्लीचिंग यानी सब्जियों को गर्म पानी या भांप में कुछ समय के लिए सब्जियों को रखा जाता है। कुछ खास कीटनाशक अवशेष प्रभावी ढंग से ब्लीचिंग से हटाएं जा सकते हैं। हालांकि ब्लीचिंग से पहले सब्जियों और फलों को अच्छी तरह से धोया जाना जरूरी होता है।

छीलना
जो छिलके वाले फल और सब्जियां होती हैं उन्हें छीलने से उनके सतह पर होने वाले सिस्टेमिक (प्रणालीगत) और कॉन्टैक्ट (सम्पर्क) पेस्टीसाइड को आसानी से हटाया जा सकता है।

फल और सब्जियों को इस तरीके से धोएं
1. सब्जियों और फलों को 5 से 10 मिनट तक सिरका यानी विनेगर मिले पानी में भिगोएं और उसके बाद अच्छी तरह से धो लें।
2. फूलगोभी, पालक, ब्रोकली, बंदगोभी जैसी सब्जियों को चुटकी भर साधारण नमक वाले गर्म पानी से धोएं।
3. गाजर और बैंगन जैसी सब्जियों को इमली वाले पानी के घोल से धोएं। इससे इन सब्जी की परत में लगे कीटनाशक का खात्मा हो जाएगां।
4. ओजोनेटेड पानी से धोने से पेस्टीसाइड को काफी हद तक साफ किया जा सकता है।
5. फल और सब्जियों, जिन पर वैक्स किया हो के लिए एक कप पानी, आधा कप सिरका, एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोड़ा और अंगूर बीज के अर्क का छींटा करें और 1 घंटे के लिए छोड़ें। उसके बाद धोएं और इस्तेमाल करें।

फल और सब्जियों को धोने के कुछ सामान्य टिप्स
1. सब्जियों और फलों को नल के साफ चलते पानी या पीने के पानी से धोएं और साफ कपड़े या पेपर नैपकीन से सुखाएं।
2. आलू, गाजर, शलजम आदि सब्जियों को 5 से 10 सेकेंड के लिए नरम ब्रश या साफ कपड़े से पोछें और हल्के गुनगुने पानी से धोंए।
3. धोने से पहले पत्तेदार सब्जियों जैसे बंदगोभी और अन्य सब्जियों की ऊपरी परत को उतार लें।
4. आम, नाशपाती, किवी जैसे फलों और लौकी, तोरई, खीरा जैसी सब्जियों के छिलके उतार कर काटें।
5. सब्जियों को उबलते पानी में एक मिनट तक रखें और उसके बाद चलते पानी में धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
