Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
देशभर में मिले 4500 से ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले, जाने इससे बचने के आसान उपाय

पूरे देशभर में अभी तक 4500 से ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके है और इनमें से 169 लोगों की मुत्यु भी हो चुकी है। धीरे-धीरे ये बीमारी का प्रकोप देशभर में बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन समय पर आप कुछ एहतियात बरतकर आप स्वाइन फ्लू के चपेट में आने से बच सकते हैं।
हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जो न केवल स्वाइन फ्लू बल्कि किसी भी वायरल इन्फेक्शन का मुकाबला करने में आपकी मदद करेंगे

लहसुन
रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां गुनगुने पानी के साथ पीने से भी शरीर को तमाम संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है।

हल्दी और नमक के गरारे
स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए हल्दी और नमक उबालकर गुनगुने पानी से गरारे करने चाहिए। स्वाइन फ्लू के दौरान गर्म पानी से हाथ-पैर धोएं और अधिक से अधिक सफाई रखें।

गिलोय
गिलोय प्रकृति में पाई जाने वाला एक पौधा है जो बेल के रूप में पाया जाता है। इसकी शाखा या तने को पांच तुलसी पत्रों के साथ एक गिलास पानी में 15 से 20 तक उबालें। इस पानी को छानकर इसमें स्वादानुसार काली मिर्च, सेंधा नमक या मिश्री मिलाकर इस काढ़े को ठंडा करके पिएं। इससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और रोगों का सामना करने की ताकत आएगी। अगर गिलोय पौधे के रूप में उपलब्ध नहीं है तो कई आयुर्वेदिक कंपनियां गिलोय का पाउडर या गोलियां बेचती हैं उनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

तुलसी खाएं
रोजाना तुलसी के पत्ते पानी से धोकर खाने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है और आपके फेफड़े और गला हर तरह के संक्रमण से दूर रहते हैं।

हल्दी वाला दूध
जिन लोगों को दूध से एलर्जी नहीं है वे रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म या गुनगुने दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर पिएं।

प्राणायाम
प्राणायाम या ब्रीदिंग एक्सर्साइज नियमित रूप से करने से श्वसन तंत्र मजबूत रहता है और फ्लू से जुड़ा कोई भी संक्रमण नहीं होता।

आंवला
आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। ये शरीर का प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने के साथ स्वाइन फ्लू के खतरे को कम करता है। अगर आंवले का मौसम नहीं है तो इसका चूर्ण या रस भी लिया जा सकता है।

ठंडी और कफ उत्पन्न करने वाली चीजों से रहे दूर
रोगियों को दही, शीतलपेय, फ्रिज में रखा बासी भोजन, आईसक्रीम जैसे कफ उत्पन्न करने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
