Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा चाय पीने वाले होते है फोकस्ड और क्रिएटिव, जाने क्या कहती है रिसर्च
चाय प्रेमियों के लिए एक नई खुशखबरी है, एक रिसर्च के अनुसार ज्यादा चाय पीने वाले कम चाय पीने वालों की तुलना में ज्यादा फोकस और क्रिएटिव होते है। इस रिसर्च के बाद चाय प्रेमियों को ज्यादा चाय पीने की नई वजह मिल गई है।
एक नई रिसर्च ने दावा किया है कि ज्यादा चाय पीने से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक स्पष्टता में सुधार होता है। इसके अलावा ये क्रिएटिविटी भी बढ़ाता है। इस रिसर्च पढ़ने के बाद भी आप भी एक कप चाय जरुर पीएंगें।

दरअसल चाय में कैफीन और थियनाइन मौजूद होता है जो अलर्टनेस बढ़ाने का काम करते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, एक कप चाय पीने के बाद कोई भी दिमाग की चुस्ती महसूस कर सकता है। Most Read :क्या आपको भी सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत है तो यह खबर आपके लिए हैं..
मनोवैज्ञानिकों की एक टीम ने 50 स्टूडेंट्स पर एक स्टडी की जिनकी औसतन उम्र 23 साल थी। आधे छात्रों को पीने के लिए पानी दिया गया जबकि आधे छात्रों को ब्लैक टी पीने के लिए दी गई।
फूड क्वॉलिटी ऐंड प्रिफरेंस जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी के नतीजे बताते हैं कि दिन भर में चाय का सेवन करने से रचनात्मकता का स्तर बढ़ता है। अध्ययन में कहा गया है कि यह प्रक्रिया रचनात्मकता वाले कार्य को समझने में योगदान देती है। साथ ही मानव अनुभूति में सुधार के लिए एक नया तरीका प्रदान करती है। यह मस्तिष्क के ध्यान और संज्ञानात्मक कार्य को बढ़ाने में कैफीन और थीनिन की भूमिका का उल्लेख करती है।
हालांकि, स्टडी में यह भी कहा गया है कि किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक होती है और यही बात चाय पर लागू होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
