Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में चिल रहने के लिए करे वाटर वर्कआउट, जिम से दोगुनी रफ्तार में कम होगा वजन
अगर गर्मियों के वजह से आपको वर्कआउट करने के दौरान परेशानी होती है तो आपको वाटर वर्कआउट यानी एक्वा वर्कआउट करना चाहिए। पानी में एक्सरसाइज कई तरीके से आपको लाभ पहुंचाता है और आपकी स्ट्रैंथ बढ़ाने के साथ ही शरीर की कैलोरी भी बर्न करता है। वाटर एक्सरसाइज शरीर के लिए अच्छी कसरत होने के साथ ही पानी के लहरों में एक्सरसाइज करने से इससे होने वाले उछाल से जोड़ों और पीठ का दवाब दूर होता है। ये एक्सरसाइज खासतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो जोड़ों के दर्द, सूजन और लिंगामेंट की समस्या से जूझ रहे हैं।
पानी आपके पूरे शरीर पर समान प्रतिरोध और समर्थन देता है। इससे ब्लड सकुर्लेशन के साथ ही शरीर में सेल्यूलाइट यानी पांव और हाथों के पास जमा एक्सट्रा फैट से भी निजात मिलती है। आज कल एक्वा एक्सरसाइज के अलावा फिटनेस फ्रीक्स एक्वा योगा और एक्वा एरोबिक्स के प्रति भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो पानी में वर्कआउट करने का सबसे अच्छी वजह ये है कि इससे आपके शरीर का तापमान मैंटेन रहता है और आपको अंदर से ठंडक का महसूस कराता है। आइए जानते है कि आप वाटर एक्सरसाइज के जरिए कैसे वेटलॉस कर सकते हैं।
ये है कुछ एक्सरसाइज

के-ट्रेड
यह एक्सरसाइज बाजुओं, छाती, एब्स, हिप्स और कमर के लिए है। स्वीमिंग पूल में उतरकर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को क्लॉकवाइज घुमाएंऔर धीरे-धीरे पैरों से साइकिलिंग करें। बीच-बीच में पांच-पांच सेकंड का ब्रेक लें।

वाटर मार्चिंग
इससे बाजू और पैर मजबूत होंगे और वजन घटाने में मदद मिलेगी। पानी में उतरकर बाएं और फिर दाएं पैर को उठाकर मार्च करें। कदमताल के साथ-साथ हाथों को भी धीरे-धीरे उठाएं और नीचे रखें।

साइड स्ट्रेच
शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए यह अच्छा स्ट्रेच है। पूल की दीवारों पर हाथ टिकाकर खड़े हो जाएं, पंजों के बल खड़े हों और हाथों को धीरे-धीरे ऊपर ले जाएं। शरीर को स्ट्रेच करें फिर सामान्य हो जाएं।

एक्वा किक बॉक्सिंग
एक्वा किक बॉक्सिंग एक्सरसाइज के लिए खासतौर पर पंचिंग बॉक्स बनाए जाते है। इस एक्सरसाइज के लिए खास टेक्निक सीखने की जरुरत होती है। ये एक्ससाइज दिल के मरीजों के लिए बेहतर है। इस एक्सरसाइज को करने से पहले किसी प्रशिक्षित ट्रेनर से ही सीखें।

वजन होता है तेजी से कम
किकबॉक्सिंग में जहां आप 40 मिनट में 800 कैलरीज बर्न करती हैं, वहीं एक्वा एरोबिक्स में 30 मिनट में 700-800 कैलरीज बर्न हो जाती हैं। दूसरी ओर रेगुलर एरोबिक्स में आप मेन मसल्स पर वर्कआउट करती हैं, लेकिन एक्वा में स्मॉल मसल्स पर भी काम होता है। यह कार्डियो एक्सरसाइज और डांस का मिक्चर होता है जिससे की बॉडी की पूरी तरह से एक्सरसाइज हो जाती है। इसी वजह से यह वजन कम करने में काफी ज्यादा फ़ायदेमंद होता है और साथ ही यह जल्दी ही फैट बर्न कर देता है।

किसी भी उम्र में कर सकते है एक्वा एरोबिक्स
एक्वा एरोबिक्स करने के लिए उम्र की कोई बंदिश नहीं है। फिट और हेल्दी रहने के लिए इसे किसी सभ उम्र का व्यक्ति कर सकता हे। इसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा एक्वा एरोबिक्स से आप कई तरह के रोगों को दूर भी कर सकती हैं। अर्थराइटिस, पार्किंसंस डिजीज, पीठ में दर्द, मोटापा, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी प्रॉब्लम्स में यह बहुत अच्छी होती है। क्योंकि यह लो इंपेक्ट एक्टिविटी है, इसलिए इससे आपके जोड़ो पर भी स्ट्रेस नहीं पड़ता।

मसल्स की ताकत बढ़ाता है
पानी में एरोबिक्स करने के लिए आपके बॉडी को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। जिससे आपकी बॉडी की सभी मसल्स ज्यादा काम करने लग जाती है। हवा की तुलना में पानी में एरोबिक्स करने से ज्यादा फायदा मिलता है। इससे आपकी मसल्स मजबूत बनती है और साथ ही बॉडी फ्लेक्सिवल भी हो जाती है।

कम करता है स्ट्रेस
एक्वा एक्सरसाइज या वाटर वर्कआउट उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें जिम करने में परेशानी महसूस होती है। इसके अलावा ये मेंटल स्ट्रेस रिलीज करता है। इसके बाद आप अपने आपको काफी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करती है। एक्वा एरोबिक्स महिलाओ के लिए काफी अच्छा है और इससे महिलाओ में सभी प्रकार की नेगेटिविटी दूर हो जाती है और स्ट्रेस कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
