Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
कलौंजी के बड़े-बड़े फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, कई रोगों की कर देता है छुट्टी
कलौंजी को लोग मंगरैला या फिर प्याज के बीज के रूप में भी जानते हैं। यह लगभग सभी भारतीय घरों के किचन में कलौंजी पाई जाती है। कलौंजी कई तरह की बीमारियों को दूर करने में लाभकारी है। आयुर्वेद में भी कलौंजी को एक बहुत ही उपयोगी जड़ी बूटी माना गया है।

यह खांसी से लेकर डायबिटीज तक में फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम, पोटैशियम, लोहा, मैग्नीशियम व जिंक कई तरह की स्वास्थ्य समस्यों से लड़ने में कारगर हैं। साबुत कलौंजी के साथ ही इसका तेल भी बहुत लाभकारी होता है। जानें, कलौंजी/मंगरैला या उसके तेल से होने वाले सेहत लाभ

कलौंजी से होने वाले सेहत लाभ
खांसी और दमा
खांसी और दमा की शिकायत होने पर छाती और पीठ पर मंगरैला के तेल की मालिश करें। तीन चम्मच मंगरैला का तेल रोज पिएं और पानी में तेल डालकर उसका भाप लें।

पेट के कीड़े का करे सफाया
पेट में कीड़े हो गए हैं, तो कलौंजी का सेवन तीन-चार दिनों तक लगातार करें। आधी छोटी चम्मच कलौंजी के तेल को एक चम्मच सिरके के साथ मिलाकर दिन में तीन बार पिएं। पांच से दस दिन इसे पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

डायबिटीज रखे कंट्रोल
1 कप काली चाय बनाकर, उसमें आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाएं। सुबह और रात में सोने से पहले इसे पिएं। डायबिटीज से बचाव होगा और जिन्हें यह बीमारी है, वो इस पर काबू पा सकेंगे।

हार्ट डिजीज की समस्या
जब भी कोई गर्म पेय लें, तो उसमें एक चम्मच मंगरैला का तेल मिला लें। तीन दिन में एक बार पूरे शरीर पर तेल की मालिश करके आधा घंटा धूप का सेवन करें। लगातार एक महीने तक ऐसा करने से आराम मिलता है।

वजन घटाए
वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो अब कलौंजी का सेवन करें। ½ चम्मच कलौंजी के तेल में 2 चम्मच शहद मिला कर इसे हल्के गर्म पानी के साथ पिएं। इस मिश्रण को दिन में तीन बार लें। वजन कम होने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications