Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आसमान छू रही टमाटर की कीमतें फिर भी डिमांड में नहीं है कमी, जाने ज्यादा खाने के नुकसान
इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। इन दिनों मार्केट में टमाटर करीब 80 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। इसके बावजूद भी टमाटर की बिक्री में कोई गिरावट नहीं आ रही है लोग जमकर टमाटर खरीद रहे हैं। क्योंकि टमाटर के बिना खाने में स्वाद नहीं आता है।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा टमाटर खाने से शरीर में नुकसान होता है। इसके बावजूद भी लोग सलाद और सब्जी में टमाटर का खूब सेवन करते हैं। आइए जानते है कि टमाटर खाने के नुकसान।

एसिडिटी कर सकता है
टमाटर की प्रकृति अम्लीय होती है, जो स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं है। इसके अत्यधिक इस्तेमाल से एसिडिटी होती है और इससे सीने में जलन की शिकायत रहने लगती है।

इम्यून सिस्टम पर बुरा असर
टमाटर में कुछ ऐसे कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते है। कच्चा टमाटर बहुत अधिक खाने से इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। पथरी के रोगियों को भी डॉक्टर टमाटर खाने के लिए मना करते हैं।

पेट दर्द और गैस
टमाटर बहुत ज्यादा खाने से पेट दर्द और गैस की समस्या हो जाती है, इससे निजात पाने के लिए लोगों को बाद में दवाइयों पर पैसा बहाना पड़ता है।

पत्थरी होने का खतरा
टमाटर के बीज सबसे अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप टमाटर सलाद में खा रहे हैं तो कोशिश कीजिए कि कम से कम बीज आपके पेट में जाए। दरअसल ये बीज आसानी से पचते नहीं हैं और अक्सर किडनी में पथरी की वजह बनते हैं।

शरीर से दुर्गंध आती है
टमाटर का बहुत अधिक सेवन करने से शरीर से दुर्गंध तक आ सकती है। टमाटर में टरपीन्स नामक एक तत्व पाया जाता है। पाचन क्रिया के दौरान जब यह तत्व टूटता है तब तन की दुर्गंध की वजह बनता है।

केमिकल वाले टमाटर खाने के नुकसान
आजकल ऑर्गेनिक टमाटरों के बजाए इंजेक्शन या केमिकल का इस्तेमाल कर पकाए गए टमाटर बाजारों में उपलब्ध होते हैं, जो आपके लिए बेचैनी, ब्लडप्रेशर और अन्य सेहत समस्याएं दे सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
