Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रात को सोने से पहले हरड़ पाउडर खाकर पी लें गरम पानी, मिलेंगे बेहतरीन फायदे
आयुर्वेद में हरड़ का काफी महत्व है, इसे आयुर्वेद में माता भी कहा जाता है, क्योंकि यह मां के समान सारे रोग को नष्ट कर इंसानों को जल्द ठीक करता है। यह वह दुर्लभ औषधि है जिसमें 6 में से 5 रसों का संयोग होता है। इसे आयुर्वेद के फेमस चूर्ण त्रिफला में भी डाला जाता है। इसे हरीतकी (Harad) भी कहा जाता है। एक ऐसी औषधि है जो स्वास्थ के लिए बहुत असरकारी मानी गई है। हरड़ का इस्तेमाल बुखार, पेट फूलना, उल्टी, पेट गैस और बवासीर जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में किया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं हरड़ के फायदों के बारे में। इसके चूर्ण को आधी चम्मच की मात्रा में अगर रोज़ाना कुछ दिनों तक गर्म पानी से ले लिया जाए रात में सोते वक्त तो बहुत सारे बेहतरीन लाभ होते हैं।

बालों को चमकाएं
रात में सोते वक्त इसके आधा चम्मच पाउडर को कुछ दिनों तक गर्म पानी से ले लिया जाए तो कई लाभ होते हैं। हरड़ का पाउडर बालों के लिए मेडिसिन की तरह है इसको खाने से बाल काले, चमकीले और आकर्षक दिखते हैं।

यौन शक्ति बढ़ाए
आयुर्वेद में हरड़ का उपयोग यौन समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यौन शक्ति बढ़ाने के लिए रोजाना 1-2 ग्राम एक महीने तक खाएं। यह शीघ्रपतन के इलाज में फायदेमंद है। हरड़ के इस्तेमाल को लेकर इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने पर इसके गर्म और कसैले गुण के कारण यौन शक्ति की कमी भी हो सकती है।

मुंह और पेट का अल्सर
हरड़ में कोशिकाओं को नुकसान से बचाने वाले, बैक्टीरिया के प्रभाव को नष्ट करने वाले और अल्सर को दूर करने वाले गुण मौजूद होते हैं। हरड़ का इस्तेमाल मुंह और पेट के अल्सर से बचाने में मदद करता है। हरड़ को सूखे मेवों के साथ मिलाएं और पानी में इसे डालकर उबाल लें। इस पानी को माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें। यह मसूड़ों के रोग और दांत की समस्याओं को रोकने में प्रभावशाली है।

बवासीर रोकने के लिए
बवासीर तथा खूनी पेचिश को रोकने के लिए हरड़ का चूर्ण दही या मट्ठे के साथ भी दिया जा सकता है।

दांतों को रखें स्वस्थ
इसी तरह, हरड़ का चूर्ण दुखते दांत पर लगाने से भी तकलीफ कम होती है। हरड़ स्वास्थ्यवर्धक टॉनिक होता है जिसके प्रयोग से बाल काले, चमकीले और आकर्षक दिखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
