Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
गुड़ या ब्राउन शुगर, जानें दोनों में अंतर और सेहत के लिए क्या है बेहतर
ब्राउन शुगर और गुड़ दोनों का उपयोग भोजन या पेय पदार्थों में मिठास बढ़ाने के लिए किया जाता है। दोनों में समान स्वाद और समान रंग होता है, लेकिन दोनों के बीच थोड़ा सा अंतर हैं, जो प्रत्येक को अपने में आप विशेष बनाने का काम करते हैं। ब्राउन शुगर निश्चित रूप से बाजार में बिकने वाली व्हाइट शुगर से कई बेहतर होती है, लेकिन क्या ब्राउन शुगर गुड़ से ज्यादा बेहतर है इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानते है कि दोनों में से बेहतर विकल्प आपके लिए कौन सा है, ताकि आप हेल्दी विकल्प को मीठे स्वाद के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकें।

ब्राउन शुगर और गुड़ बनाने का तरीका है अलग
ब्राउन शुगर और गुड़ दोनों को बनाने का तरीका काफी अलग होता है। जहां ब्राउन शुगर को रिफाइंड शुगर से बनाया जाता है तो वहीं गुड़ को अनरिफाइंड शुगर से बनाया जाता है। ब्राउन शुगर में सेंट्रीफ्यूजिंग मिलता है। जबकि, गुड़ में अलग से कोई चीज मिलाई नहीं जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गुड़ और ब्राउन शुगर दोनों को गन्ने के रस से ही बनाया जाता है, लेकिन ब्राउन शुगर को बनाने के लिए चारकोल का भी प्रयोग किया जाता है।

ब्राउन शुगर नहीं है शाकाहारी
विशेषज्ञों के अनुसार ब्राउन शुगर शाकाहारी नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्राउन शुगर में रिफाइनमेंट चारकोल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं गुड़ को शाकाहारी माना जाता है, क्योंकि ये सिर्फ गन्ने के रस से बनाया जाता है।

ब्राउन शुगर और गुड़ के मीठे में है फर्क
ब्राउन शुगर और गुड़ दोनों के मिठास में भी फर्क होता है, लेकिन इसके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं चल पाता है। ब्राउन शुगर की तुलना में गुड़ कम मीठा होता है। ब्राउन शुगर एक ही रंग में मिलता है लेकिन गुड़ के विभन्न रंग हैं, जो हल्के भूरे से गहरे भूरे तक हो सकते हैं। बता दें कि ब्राउन शुगर मूल रूप से सफेद चीनी ही होती है इसमें गुड़ को पिसकर मिलाया जाता है।

ज्यादा हेल्दी गुड़ या ब्राउन शुगर?
ब्राउन शुगर और गुड़ में क्या-क्या अंतर होते हैं, इसके बारे में तो आपको जानकारी हो ही गई होगी। वहीं, अब सवाल ये आता है कि दोनों में से सबसे ज्यादा हेल्दी कौन सा इंग्रीडिएंट है। जिसका सेवन करना हमारे शरीर के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है? हालांकि, ये आप अंतर जानने के बाद जान ही गए होंगे कि गुड़ हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ब्राउन शुगर की तुलना में गुड़ ज्यादा हेल्दी है। वहीं, अगर आप ब्राउन शुगर का सेवन करना चाहते हैं तो इसका सेवन काफी कम मात्रा में ही करें। भले ही बाजारों में आपको गुड़ ठोस रूप में मिलता है, लेकिन आप इसे घर में पिसकर ब्राउन शुगर के जैसा पाउडर बना सकते हैं। आप गुड़ का इस्तेमाल चाय, भोजन या कोई मिठाई बनाने में कर सकते हैं। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही आपके सेहत के लिए भी ये फायदेमंद साबित होगा।

गुड़ में मौजूद हैं कई गुण
गुड़ हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसमें आयरन, ग्लूकोज, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम, सुक्रोज, जस्ता, विटामिन- A और B जैसे गुण मौजूद हैं। कई तरह के जरूरी गुण मौजूद होने के कारण गुड़ का सेवन करना शरीर के लिए बेहद अच्छा रहता है। ये त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का भी काम करता है। इतना ही नहीं, ये शरीर के तापमान को भी काबू रखने में मददगार साबित है।



Click it and Unblock the Notifications
