Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ज्यादा पानी पीने की वजह से हुई थी मार्शल आर्ट लीजेंड ब्रूस ली की मौत,रिसर्च में खुलासा
ब्रूस ली की मौत के करीब 50 साल बाद रिसर्च में शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि ज्यादा पानी पीने से हुई ब्रूस ली की मौत हुई थी। मार्शल आर्ट आइकन की अचानक 20 जुलाई, 1973 को हांगकांग में मृत्यु हो गई थी। उस समय इसका कारण सेरेब्रल एडिमा था।
स्पेन में किडनी एक्सपर्ट्स के एक ग्रुप द्वारा किए गए एक नए रिसर्च में दावा किया गया है कि ब्रूस ली की मृत्यु बहुत अधिक पानी पीने से हुई होगी। जुलाई 1973 में 32 साल की उम्र में उनके निधन के लगभग 50 साल बाद, एक रिसर्च से प्रसिद्ध अभिनेता और मार्शल कलाकार की मौत के पीछे के सटीक कारण का पता चला है। उस समय उनकी मौत का कारण सेरेब्रल एडिमा या मस्तिष्क की सूजन थी। नई रिसर्च में कहा गया है कि ये उनकी "किडनी की अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में असमर्थता" थी जिसके कारण उनकी असामयिक मृत्यु हो गई।

हाइपोनेट्रेमिया के कई रिस्क फैक्टर
रिसर्चर्स के अनुसार, ली में ‘हाइपोनेट्रेमिया के कई रिस्क फैक्टर' थे। एक व्यक्ति के ब्लड में सोडियम का काफी कम कंसन्ट्रेशन । मारिजुआना (जो प्यास बढ़ाता है), शराब की खपत, दवाओं के सेवन, और बॉडी में लगी चोटों के एक डॉक्यूमेंटेड हिस्ट्री के कारण खराब हो सकता है।

ब्रूस ली की मौत गुर्दे की सैगिंग के कारण हुई
रिसर्च में कहा गया है, इसके कन्क्लूजन में हम अनुमान लगाते हैं कि ब्रूस ली की मृत्यु गुर्दे की सैगिंग के कारण थी। होमियोस्टैसिस को बनाए रखने के लिए पानी निकालने में असमर्थता, जो मुख्य रूप से एक ट्यूबलर काम है। इससे हाइपोनेट्रेमिया, सेरेब्रल एडिमा और घंटों के भीतर मृत्यु हो सकती है अगर एक्सट्रा पानी का सेवन पेशाब में पानी के इमिशन से मेल नहीं खाता है, जो ली के निधन के समय के अनुरूप है।

कितना पानी पीना चाहिए ?
अगर आप घर के अंदर हैं तो दिन में आठ से 12 गिलास पानी पीना पर्याप्त है। लेकिन अगर आपका काम आपको बाहर रखता है, तो प्यास लगने पर ही पियें - शायद एक लीटर अतिरिक्त पानी। डॉ. सावला ने समझाया। उन्हें कितना पानी पीना चाहिए ये व्यक्ति के स्वास्थ्य, आयु और अंग की स्थिति पर निर्भर करेगा। इसलिए, ऐसे रोगियों को उचित सलाह के लिए अपने संबंधित चिकित्सकों से परामर्श करना चाहिए। ज्यादातर मामलों में, हार्ट या हार्ट से रिलेटेड पुरानी स्थिति वाले लोगों के लिए गुर्दे की समस्याओं के लिए, डॉक्टर पानी सहित एक दिन में एक लीटर से अधिक लिक्विंड पदार्थ नहीं पीने की सलाह देते हैं।

ज्यादा पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं
ऐसे रोगियों के लिए, एक एक्स्ट्रा गिलास पानी पीने का मतलब पहले से प्रभावित गुर्दे पर दबाव डालना हो सकता है जिससे अंग के लिए अतिरिक्त पानी को बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। इससे पैरों, हाथों, या यहां तक कि फेफड़ों के आसपास भी पानीरिटेंशन और सूजन हो सकती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और भी जटिल हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
