Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सेक्स हार्मोन भी होता है पुरुषों में गंजेपन की वजह, जानें अन्य कारण
इन दिनों पुरुषों की गंजेपन की समस्या पर आधरित फिल्में 'बाला' और 'उजड़ा चमन' चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन दोनों ही फिल्मों में असमय गंजेपन का शिकार हुए व्यक्तियों की समस्याओं को बताया गया हैं। वैसे गंजापन पुरुषों में आम समस्या है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष में ये समस्या ज्यादा होती है?
पुरुषों में होने वाले गंजेपन को एंड्रोजेनिक एलोपेसिया या पैटर्न बॉल्डनेस कहा जाता है। इस स्थिति में बाल फोरहेड की ओर से स्थाई रूप से झड़ना शुरू करते हैं और फिर क्राउन एरिया यानी सिर के ऊपरी हिस्से में भी यह प्रक्रिया होने लगती है।

हार्मोन की कमी की वजह से
कई लोग गंजेपन को आनुवांशिकता से जोड़कर भी देखते हैं जो की सही भी हैं लेकिन इसके अलावा यह भी हैं की इस दौरान हेयर फोलिकल छोटे हो जाते हैं और बाल पतले और महीन होने लग जाते हैं जिससे इनका झड़ना शुरू हो जाता हैं। इसके अलावा एंड्रोजन हार्मोन की कमी की वजह से भी बालों का झड़ना शुरू होता हैं जो की गंजेपन में बदल जाता हैं।

पुरुषों में गंजेपन की वजह
पुरुषों में गंजेपन की सबसे बड़ी वजह जेनेटिक्स और डी हाइड्रो टेस्टोस्टेरोन नाम के मेल सेक्स हॉर्मोन होते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, प्यूबर्टी के दौरान मसल्स और हेड टिशू स्ट्रेच होती हैं। इस दौरान डी हाइड्रो टेस्टोस्टेरोन भी लड़कों के शरीर में ज्यादा प्रड्यूस होता है।

फॉलिकल्स नहीं ले पाते पोषण
डी हाइड्रो टेस्टोस्टेरोन जब ज्यादा होता है तो हेयर फॉलिकल्स में मौजूद ऐंड्रोजन रिसेप्टर्स जो बालों को हेल्दी रखने के लिए शरीर से पोषण लेते हैं वे इस हॉर्मोन को ज्यादा सोखने लगते हैं। इसके ज्यादा हो जाने पर फॉलिकल्स में सिकुड़न होने लगती है जिससे वह पोषक तत्व नहीं ले पाते और कमजोर होते जाते हैं। इस वजह से वह झड़ना शुरू हो जाते हैं।

मेल पैटर्न बॉल्डनेस
बाल झड़ने की समस्या की सबसे बड़ी वजह एस्ट्रोजेनेटिक एलोपिका (मेल पैटर्न बॉल्डनेस) है जो लड़कों में पाए जाने वाले DTH हॉर्मोन का बैलेंस बिगड़ने के कारण होती है। इसमें पुरुषों के सिर के एक हिस्से से बाल तेजी से निकलने लगते हैं। एक स्टडी के अनुसार 30 प्रतिशत पुरुषों में इस समस्या की शुरुआत 30 साल की उम्र तक आते-आते हो जाती है।

विटामिन की कमी
गंजेपन की मुख्य कमी विटामिंस की कमी भी होती है। विटामिंस जितना सेहत के लिए जरुरी है उतना ही ये बालों के लिए भी बहुत ही जरूरी है। हर एक विटामिन का अलग-अलग चीज़ों के लिए जरूरी है। विटामिन A स्कैल्प के लिए हेल्दी सीरम का प्रोडक्शन करता है, तो वहीं विटामिन E स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन के लिए जरूरी होता है और विटामिन B बालों के कलर को बनाए रखने में मदद करता है। इस तरह ये सारे विटामिन बालों के लिए जरूरी विटामिन्स की सप्लाई कर झड़ने से रोकने के साथ ही उनकी ग्रोथ में भी हेल्प करते हैं।

डिप्रेशन की वजह से
इसके अलावा गंजेपन का एक मुख्य कारण हैं तनाव। डॉक्टर्स कहते हैं की तनाव लेने से हमारे बालों में बहुत असर पड़ता हैं और इससे बहुत जल्दी गंजापन आने लगता हैं। जहां सामान्यतः गंजापन लगभग 30 की उम्र के बाद आता हैं तो वही तनाव लेने से यह बहुत जल्दी शुरू होने लगता हैं।

ज्यादा केमिकल की वजह से
अलग-अलग शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना या फिर बालों में लगातार केमिकल वाले पदार्थ लगाते रहना की वजह से भी असमय ही बाल झड़ने लग जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
