Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
गर्मियों में च्यवनप्राश खाना सुरक्षित है या नहीं, जानें किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए
च्यवनप्राश एक ऐसी औषधि है जो न सिर्फ़ हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देती है, बल्कि ये तीन मान्य दोषों कफ़ (पृथ्वी और जल), वात (हवा) और पित्त (अग्नि और वायु) से भी मुक्ति दिलाती है। पाचनतंत्र के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ यह पुरानी खांसी, दमा, टीबी व हृदय रोगों में भी काफी लाभदायक होता है। इससे बच्चों का दिमाग तेज व हड्डियां मजबूत होती हैं। इसे तीन वर्ष की उम्र से लेकर किसी भी आयु के व्यक्ति खा सकते हैं। अब चूंकि गर्मी अपने परवान पर है तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या च्यवनप्राश समर सीजन में खाना ठीक रहेगा? क्यूंकि ऐसा माना जाता है कि इसकी तासीर गर्म होती है, तो अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ।

च्यवनप्राश होता है गर्म
आमतौर पर च्यवनप्राश में कई ऐसी औषधियां इस्तेमाल की जाती है, जो बहुत गर्म होती है। इसे बनाने में सामान्यत: आंवला, नीम, पीपली, ब्राम्ही, केसर, सफ़ेद चन्दन की लकड़ी, अश्वगंधा, तुलसी, इलायची, अर्जुन, शहद और घी आदि का प्रयोग किया जाता है। इनमें से कुछ चीजें गर्मियों के लिए नुकसानदेह है। हालांकि, आप आंवला या अन्य ठंडे पदार्थों से बने च्यवनप्राश का सेवन करेंगे तो आपको नुकसान नहीं होगा। और कोरोना काल के बाद जिस तरह लोगों में फेफड़ों और सांस से संबंधित समस्या बढ़ी है, उसमें च्यवनप्राश का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि गर्मियों में च्यवनप्राश खाते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-

उचित मात्रा में करें सेवन
च्यवनप्राश को स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच भी कहा जाता है, कई रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि गर्मियों में च्यवनप्राश का अधिक सेवन करने से अपच, पेट फूलना, आंतों में सूजन, दस्त जैसी अन्य समस्याएं हो सकती है। लेकिन ऐसा तब होगा जब आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करेंगे। किसी भी चीज की अति शरीर को नुकसान ही पहुंचाती है, इसलिए थोड़ा खाए और सेहतमंद जिंदगी पाए।

एक्सपर्ट की एडवाइज लें
गर्मी में च्यवनप्राश खाने से स्किन एलर्जी, लाल चकत्ते और रैशेज जैसी समस्याओं का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। जिससे बचने के लिए आप डॉक्टर की एडवाइज ले सकते है, ताकि आपको सही गाइडेंस मिल सकें। वहीं खासतौर से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के रोगियों को भी इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए वरना समस्याएं कम होने की बजाय और बढ़ सकती है।

गर्मियों में च्यवनप्राश खाने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
- जब बात च्यवनप्राश को अपनी डाइट में शामिल करने की हो तो इसे खाने से पहले अपनी डायटिशियन की सलाह जरूर लें।
- दिन के समय में च्यवनप्राश खाने से बचें, नहीं तो शायद यह आपके लिए थोड़ा हानिकारक हो सकता है।
- अगर आपको कोई पहले से बीमारी है तो आपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही च्यवनप्राश को अपनी डाइट में शामिल करें।
-च्यवनप्राश खाने के बाद दूध पीना फायदेमंद रहता है, इसलिए इस आदत को जरूर अपनाए।



Click it and Unblock the Notifications
