Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
थॉयराइड मेडिसिन लेने का भी होता है सही तरीका, इस लेख को पढ़कर जानिए
थॉयराइड शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहद आवश्यक है। तितली के आकार की यह ग्रंथि गर्दन के अंदर और कोलरबोन के ठीक ऊपर स्थित होती है। थायरॉइड हार्मोन बॉडी में कई तरह से काम करता है। यह मेटाबॉलिज्म को रेग्युलेट करता है और हृदय गति, श्वास, शरीर के वजन, मांसपेशियों की ताकत और अन्य सहित विभिन्न शारीरिक कार्यों को भी नियंत्रित करता है। ऐसे में अगर यह सही तरह से काम ना करे तो इस ग्रंथि को रेग्युलेट करने के लिए दवाईयों का सेवन करने की जरूरत होती है। हालांकि, थॉयराइड की दवाईयों का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जो हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

थॉयराइड की दवाएं कब लेनी चाहिए?
अगर किसी व्यक्ति का लगातार वजन बढ़ रहा है या फिर बिना किसी वजह के घट रहा है। इसके अलावा, अगर थॉयराइड से संबंधित कोई लक्षण नजर आ रहे हैं। तो इसका टेस्ट करवाना चाहिए। अगर टेस्ट में हाइपरथायरायडिज्म या हाइपोथायरायडिज्म डिटेक्ट हो जाता है, तो ऐसे में अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए और फिर उनकी सलाह पर थायरॉयड की दवाएं शुरू कर देनी चाहिए। हाइपोथायरायडिज्म होने पर अमूमन थायरोक्सिन नामक दवाई का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म क्या है?
बता दे हाइपोथायरायडिज्म या अंडरएक्टिव थायराइड एक ऐसी स्थिति है जिसमें थायरॉयड ग्रंथि शरीर के लिए महत्वपूर्ण कुछ महत्वपूर्ण हार्मोन का उत्पादन करने में विफल रहता है। दूसरी ओर, हाइपरथायरायडिज्म एक ऐसी बीमारी है जो तब होती है जब थायरॉयड ग्रंथि अधिक मात्रा में थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है। इसलिए इसे ओवरएक्टिव थायराइड भी कहा जाता है।

थायरॉइड दवाएं लेने का कोई सही समय है?
थायरॉइड दवाई लेने का अपना एक तरीका होता है। आमतौर पर, इन दवाओं का सेवन सुबह खाली पेट किया जाना चाहिए। यदि इसे भोजन के बाद या भोजन के साथ लिया जाता है, तो दवाएं ठीक से अवशोषित नहीं होंगी, जिससे दवाई लेने के बाद भी आपको कोई लाभ नहीं होगा। इतना ही नहीं, थायरॉइड की दवा लेने के बाद कम से कम आधे से एक घंटे तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
वहीं, हाइपोथायरायडिज्म पीड़ित कोई व्यक्ति यदि सुबह खाली पेट थायरोक्सिन की पूरी खुराक लेता है, तो उसे धड़कन हो सकती है। इस स्थिति में दवा को दो खुराक में विभाजित किया जा सकता है। एक सुबह खाली पेट और सोने से पहले।
वहीं, अगर कोई व्यक्ति दवा लेने से चूक जाता है, तो वे भोजन के 2-2:30 घंटे बाद इसे ले सकते हैं। और अगर कोई व्यक्ति सप्लीमेंट ले रहा है, तो कम से कम 3 घंटे का अंतराल होना चाहिए।

थायरॉइड की दवा लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
थायरॉयड दवाओं के सेवन के बाद कम से कम एक घंटे के लिए चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।
वहीं, तीन घंटे के भीतर उच्च कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थों को भी खाने से बचना चाहिए। आप स्प्राउट्स, गोभी, फूलगोभी, मक्का, सरसों का साग, पालक, शकरकंद और कुछ फलों जैसे स्ट्रॉबेरी, आड़ू और अलसी और मूंगफली आदि खाद्य पदार्थों से भी बचें।
जो लोग थायराइड की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें इसे खाद्य पदार्थों, आयरन और कैल्शियम जैसे सप्लीमेंट या अन्य दवाओं के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह सिंथेटिक थायराइड हार्मोन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न करता है।



Click it and Unblock the Notifications
