Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कोरोना वैक्सीन के लिए खुद ही करें रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रकिया
कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज आज से शुरू हो गया है।
अब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। लेकिन इसके तौर तरीके क्या होंगे और कौन ये टीका लगा सकता है और कौन नहीं इसे लेकर टीकाकरण करवाने वालों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन जारी की गई है।
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार Co-WIN पोर्टल के जरिए ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। सरकार के निर्देशानुसार CoWIN App का इस्तेमाल सिर्फ एडमिनिस्ट्रेशन के लिए हो रहा है। सरकार ने अब निजी अस्पतालों में भी 250 रुपये प्रति डोज की दर से कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करा दिया है। इसके अलावा अब आप खुद से भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कोरोना वैक्सीन के लिए CoWIN एप और वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन हो रहा है। आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन का तरीका...

इनमें से एक पहचानपत्र जरूरी
1-आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड
2-चुनाव पहचान पत्र
3-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पहले
फोटो आईडी में आपके पास क्या ये बताना जरूरी है। (अगर आधार या चुनाव पहचान पत्र न हो)
4. 45 से 49 साल के कोमॉरबिड (कई रोगों से ग्रसित) मरीजों को रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर्स से सर्टिफिकेट लेना होगा।

यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सरकार ने ट्वीट कर कहा है कि जो भी नागरिक वैक्सीनेशन करवाना चाहते हैं उन्हें CoWIN पोर्टल cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। CoWIN App के जरिए कोरोना वैक्सीनेशन के लिए किसी तरह का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। इसका इस्तेमाल सिर्फ कोरोना से जुड़े प्रशासनिक काम के लिए हो रहा है। हम आपको बता दें कि CoWIN पोर्टल के जरिए देश के नागरिक COVID-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर और स्लॉट की भी जानकारी दी गई है।

बस ये काम करें
पहला काम यह है कि आप अपने फोन के ब्राउजर में https://selfregistration.cowin.gov.in/ टाइप करें। इसके अलावा इस लिंक पर भी आप क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल आप CoWin के जरिए कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन का काम फिलहाल केवल वेबसाइट के जरिए ही हो रहा है।
https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर जाने के बाद मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद पहचान पत्र को अपलोड करना होगा। पहचान पत्र के रूप में आप ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी कार्ड आदि दे सकते हैं। इसके बाद आपको पहचान पत्र का नंबर भी डालना होगा। उसके बाद नाम, लिंग और जन्म तारीख की जानकारी देनी होगी। इसके बाद रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद अप्वाइंटमेंट के लिए एक पेज खुलेगा। वहां आपसे राज्य, जिला, ब्लॉक और पिन कोड जैसी जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद टीकाकरण केंद्र का नाम, टीकाकरण की तारीख और समय की जानकारी भरने के बाद बुक बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें पूरी जानकारी होगी।

आरोग्य सेतु एप से भी लगा सकते है
कोविन पोर्टल के अलावा आप आरोग्य सेतु एप से भी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सबसे पहले एप को ओपन करें और राइट साइड में दिख रहे CoWIN टैप पर क्लिक करें। इसके मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें।

पंजीकरण में ये करेंगे मदद
जो लोग खुद से पंजीकरण नहीं कर सकते हैं, उनके लिए आशा, ANM, पंचायती राज के प्रतिनिधि और women self group किसी खास तारीख के लिए टारगेट ग्रुप यानी टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को इकट्ठा करेंगे।
ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन
जो लोग पहले से Appointment नही ले पाएंगे वो सीधा निर्धारित वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और टीका लगवा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
