Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वीगन डाइट पर हैं तो गाय के दूध की जगह इन दूध का करें सेवन
दूध पीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। दूध केवल कैल्शियम का ही अच्छा स्त्रोत है, बल्कि इससे आपको अन्य भी स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आमतौर पर, घरों में लोग गाय के दूध का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं या फिर वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं तो शायद आप अपनी डाइट में गाय के दूध को शामिल ना कर पाएं। इस स्थिति में अक्सर लोग दूध पीना ही छोड़ देते हैं। जबकि यह तरीका सही नहीं है।
अगर आप भले ही अपनी कुछ समस्याओं के चलते गाय के दूध का सेवन नहीं कर सकते हैं, लेकिन फिर भी आपके पास कई ऑप्शन हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही मिल्क ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंट व वीगन डाइट पर होते हुए भी आप ले सकते हैं-

पीएं बादाम का दूध
जो लोग गाय के दूध का सेवन नहीं कर सकते हैं, उनके लिए बादाम के दूध का सेवन करना यकीनन एक अच्छा विचार है। बादाम के दूध के फायदेमंद लिपिड वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन की मात्रा पर्याप्त होती है, जबकि कैलोरी काउंट भी सीमित होता है। हालांकि, बादाम के दूध का सेवन छोटे बच्चों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए, बादाम के दूध का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

सोया दूध को बनाएं डाइट का हिस्सा
अगर आप गाय के दूध के विकल्प की तलाश में हैं तो ऐसे में आप सोया मिल्क का सेवन करें। सोया मिल्क मार्केट में आसानी से अवेलेबल है। सोया दूध प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें डेयरी दूध की तुलना में कम वसा होता है। इतना ही नहीं, सोया दूध में मौजूद आइसोफ्लेवोन यौगिक कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं, रजोनिवृत्ति के लक्षणों को कम कर सकते हैं और हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ा सकते हैं।

नारियल के दूध का करें सेवन
नारियल का दूध भी एक अच्छा ऑप्शन है, जो गाय के दूध का एक बेहतरीन विकल्प शामिल हो सकता है। इसके सेवन से आपको काफी हद तक डेयरी फ्लेवर ही मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें पोटेशियम कंटेंट में भी उच्च होता है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि नारियल का दूध गाढ़ा होता है, इसलिए आप अपने स्वाद के अनुसार एक चौथाई कप दूध में 1 या 2 कप पानी मिला सकते हैं। नॉन-डेयरी मिल्क ऑप्शन में से नारियल के दूध में सबसे कम प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है। यह उन लोगों के लिए आदर्श विकल्प नहीं हो सकता है जिन्हें अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

ओट्स मिल्क है लाभकारी
ओट्स मिल्क में फाइबर और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आप इसे अपने रेग्युलर मिल्क से स्विच कर सकते हैं। अगर आप अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर नहीं लेते हैं तो ऐसे में ओट्स मिल्क का सेवन करना अच्छा विचार है। बता दें कि इसमें बादाम के दूध की तुलना में अधिक प्रोटीन भी होता है लेकिन सोया दूध जितना नहीं। ओट्स मिल्क का सेवन करते हुए यह ध्यान रखें कि यह सीलिएक रोग या नॉन-सीलिएक ग्लूटेन सेंसेटिव वाले लोगों को ओट्स के दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

काजू के दूध का करें सेवन
काजू का दूध काफी रिच व क्रीमी होता है। यह गाय के दूध के विकल्प के रूप में स्मूदी को गाढ़ा करने के लिए यह बहुत अच्छा है। इसमें कार्ब्स कम होते हैं, लेकिन साथ ही साथ इसमें प्रोटीन कंटेंट भी कम होता है। इसलिए, अगर आप हाई प्रोटीन डाइट पर हैं या आपको अधिक प्रोटीन की जरूरत होती है तो ऐसे में काजू का दूध शायद आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
