Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
सेफ सेक्स के लिए कंडोम निकालने का सही तरीका भी होना चाहिए मालूम, जाने कैसे निकाले
सुरक्षित सेक्स के लिए अमूमन लोग यौन संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल करते है। लेकिन आपको ये मालूम नहीं होगा कि सिर्फ कंडोम का इस्तेमाल करना ही नहीं बल्कि कंडोम को सही तरीके से उतारना भी सुरक्षित सेक्स का हिस्सा होता हैं। कंडोम को अगर सही तरीके से नहीं निकाला जाए तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कंडोम को उपयोग के बाद इसे सही तरीके से निकालना भी आवश्यक है। आइए जानते हैं कि क्या है कंडोम को निकालने का सही तरीका।

कंडोम को निकालने का तरीका
कंडोम को यौन संबंध बनाने के बाद पेनिस (लिंग) को नरम होने से पहले निकाले। सेक्स के बाद अपने लिंग से कंडोम तुरंत निकाल दें। कई बार ऐसा होता है कि सेक्स के बाद लिंग नरम पड़ जाता है। ऐसे में योनि के अंदर ही कंडोम रह जाने का खतरा रहा है।

कंडोम के रिंग को पकड़ें
सेक्स के बाद अपने लिंग को फर्श के समानांतर रखें या फिर एक हाथ से नीचे के तरफ पेनिस को करें फिर दूसरे हाथ ही कंडोम के रिंग को पकड़े और धीरे-धीरे कंडोम को उतारने की कोशिश करें।

कंडोम को रोल करें
सेक्स के बाद कंडोम को नीचे की तरफ रोल करके निकाले। कभी भी कंडोम को सीधा खींच कर निकालने की कोशिश न करें।

कंडोम में छेद का ख्याल रखे
सेक्स के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि कंडोम में छेद न हो जाएं। इसका विशेष ख्याल रखना होगा। बर्थ कंट्रोल के लिए आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली का इस्तेमाल करना होगा। जो शारीरिक संबंध बनाने के 72 घंटे तक ली जा सकतीं है इसके अलावा, आपको या आपके साथी को एसटीआई परीक्षण करवाने की आवश्यकता हो सकती है।

सही तरीके से डिस्पोज करें
कंडोम को इस्तेमाल करने के बाद इसे कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए। कभी भी कंडोम को टॉयलेट में नहीं फेंके। आप चाहे तो कंडोम को मुंह पर एक गांठ बांध दे जिससे स्पर्म बाहर नहीं आ सके। इसके बाद टिशू पेपर में इसे लपेट कर कचरे के डब्बा में डाल दें।

हाइजीन का रखें विशेष ख्याल
कंडोम हटाने के बाद, गर्म पानी से अपना हाथ धो लें । हाथ धोने के लिए लिक्विड साबुन का यूज करें। अगर आपके साथी ने आपके वीर्य से संपर्क किया है, तो उन्हें भी अपने हाथों को भी धोने के लिए कहें।



Click it and Unblock the Notifications











