Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फेफड़ों को रखना है हेल्दी, तो इन चीजों से बना लें दूरी
फेफड़े ऑक्सीजन को फिल्टर करने का काम करते हैं। हेल्दी रहने के लिए फेफड़ों का बिना रुकावट के काम करना जरूरी है। फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए जितना जरूरी हेल्दी डाइट है उतना ही जरूरी है कुछ फूड्स से दूरी बनाना क्योंकि फेफड़ों को सिर्फ प्रदूषण से ही नुकसान नहीं है, बल्कि कई ऐसी चीजें हैं जिनका हम इस्तेमाल करते हैं वो भी हमारे फेफडो़ं के लिए हानिकारक हो सकती हैं। सर्दियों में अच्छी डाइट न सिर्फ फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं बल्कि शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकते हैं।
आइए आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो आपके फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए इनके सेवन से बचें।

अल्कोहल
अल्कोहल का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीने से फेफड़े खराब हो सकते हैं। शराब में मौजूद सल्फेट्स अस्थमा का कारण बन सकते हैं। वहीं इथेनॉल आपके फेफड़ों की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। बहुत अधिक शराब पीने से निमोनिया और फेफड़ों की अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

नमक
नमक स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है लेकिन एक सीमित मात्रा में। अधिक मात्रा में नमक का सेवन फेफड़ों की समस्याओं को बड़ा सकता है। इसलिए फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए नमक का कम सेवन करें।

सॉफ्ट ड्रिंक
सॉफ्ट ड्रिंक पीना सभी को पसंद होता है लेकिन अधिक मात्रा में सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन हेल्थ और फेफड़ों के लिए हानिकारक हो सकता है। स्वीट सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने वालों में फेफड़ों की समस्याएं होने की संभावना अधिक हो सकती है।

प्रोसेस्ड मीट
माना जाता है कि प्रोसेस्ड मीट को संसाधित करने और संरक्षित करने में उपयोग किए जाने वाले नाइट्राइट फेफड़ों में सूजन और तनाव पैदा कर सकते हैं। प्रोसेस्ड मीट फेफड़ों के लिए नुकासनदायक हो सकता है।

फ्राइड फूड
आपको भले ही तला-भुना या फिर कहें कि डीप फ्राइड फूड बहुत ज्यादा ही क्यों न पसंद हो, लेकिन अगर आप अपने फेफड़ों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आप इन फूड्स का सेवन कम करें। तला भुना खाना फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
