Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अध्ययन के अनुसार जिनके घर आती हैं बेटियां, उन पिता की उम्र होती है लंबी
एक नए अध्ययन के अनुसार बेटियां इस संसार में सारी खुशियां लाने के अलावा अपने पिता के जीवन में कुछ कीमती साल भी जोड़ देती हैं। अध्ययन के अनुसार जिन पिता की बेटियां नहीं होती हैं उनकी तुलना में बेटियों के पिता अधिक समय तक जीवित रहते हैं।
अध्ययन

जब भी बच्चे के जन्म की बात आती है तो हम अकसर मां के बारे में बात करते हैं। इस शोध में इस बात का पता लगाया गया है कि जब बच्चे का जन्म होता है तो इसका बच्चे के पिता के स्वास्थ्य और शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है। यह अध्ययन जगिएल्लोनिअन विश्वविद्यालय में किया गया जिसमें 4,310 से अधिक लोगों से डाटा एकत्रित किया गया जिसमें 2,147 माताएं और 2,163 पिता शामिल थे।
परिणाम

ऐसा देखा गया कि लड़के के जन्म का उनके पिता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि यह बात पता चली कि बेटियों की संख्या का संबंध पिता की लंबी आयु से होता है। इस अध्ययन ने आगे यह दावा किया कि जिनकी ज्यादा बेटियां होंगी पिता की उम्र उतनी ही अधिक होगी। एकदम सही आकंड़ों की बात की जाए तो प्रत्येक जन्म लेने वाली बेटी के साथ 74 सप्ताह। यह सभी पिताओं के लिए बहुत अच्छी खबर हो सकती है परन्तु माताओं के लिए नहीं।
ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकन जर्नल ऑफ ह्यूमन बायोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार बेटा तथा बेटी दोनों के जन्म से मां के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसका जीवनकाल कम हो जाता है। अन्य अध्ययन से पता चलता है कि वे महिलाएं जो अकेली रहती हैं वे अधिक समय जीवित रहती हैं और खुश रहती हैं।
प्रतिकूल अध्ययन
एक अलग अध्ययन से पता चलता है कि बच्चा लड़का हो या लडकी इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि बच्चे के जन्म से माता और पिता दोनों का जीवनकाल बढ़ जाता है। इस अध्ययन का डाटा 14 वर्षों से एकत्र किया गया और देखा गया कि वे दंपत्ति जिनके बच्चे होते हैं वे अधिक समय जीवित रहते हैं उन युगलों की तुलना में जिनके बच्चे नहीं होते।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
