Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कैसे पहचानें की आपका प्रोटीन पाउडर नकली नहीं है, ये है प्रोटीन पाउडर खरीदनें के टिप्स
अगर आप फिटनेस फ्रीक्स है और मस्कुलर बॉडी के शौकीन हैं तो शरीर में प्रोटीन के पूर्ति के लिए प्रोटीन स्त्रोत की पूरी जानकारी होंगी आपको। प्रोटीन हमारे शरीर को आकार और ऊर्जा देने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। हालांकि जब बात बाजार से प्रोटीन से खरीदने की आती है तो हमें ये कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं लगता है।

आपका जिम ट्रेनर या फिर आपको कोई दोस्त ऐसी कोई दुकान के बारे में जानता होगा, जहां प्रोटीन पाउडर मिल जाता है। ज्यादातर प्रोटीन पाउडर महंगे होते हैं और इसलिए आप इंटरनेट पर बहुत सारे विकल्पों के बारें में रिसर्च भी करते हैं। लेकिन थक-हार कर आप ऐसा प्रोटीन पाउडर चुन लेते हैं, जो आपकी जेब पर भारी नहीं होता लेकिन क्या उसका इतना फायदा मिलता है। नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आपने जो पाउडर लिया है वो बिल्कुल सही है। अगर आप भी प्रोटीन पाउडर की तलाश में हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे 5 तरीके के बारे में बता रहे हैं, जो आपको सही प्रोटीन चुनने में मदद करेंगे।

फिटनेस के आधार पर चुनें
जैसा कि हम बता चुके हैं कि आपका प्रोटीन पाउडर आपके फिटनेस रूटीन के अनुरूप होना चाहिए। अगर आपका लक्ष्य मसल्स मास बढ़ाना है तो व्हेट प्रोटीन लें लेकिन अगर आप वेगन डाइट चुन रहे हैं और अपनी डाइट को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको सोया प्रोटीन पाउडर का विकल्प चुनना चाहिए।

बायोलॉजिक्ल वैल्यू मांपे
प्रोटीन की बायोलॉजिक्ल वैल्यू को मांपने का तरीका ये है कि आपके प्रोटीन को आपका शरीर कितना अवशोषित कर पाता है। जितना हाई वैल्यू होगा आपका शरीर भी उतना प्रोटीन प्राप्त करेगा। ये आमतौर पर पैकेट पर नहीं लिखा होता है क्योंकि अलग-अलग प्रोटीन पर अलग अलग वैल्यू होती है। व्हेट प्रोटीन मसल्स को बढ़ाने में मदद करता है इसलिए इसकी वैल्यू हाई होती है।

बीसीएए गुणवत्ता
बीसीएए का मतलब है ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड। इसका अर्थ ये है कि इसमें सभी प्रकार का एमीनो एसिड होते हैं, जो प्रोटीन को पूर्ण प्रोटीन बनाते हैं। ये आपके शरीर में प्रोटीन की जरूरी मात्रा को पूरा करता है। इसके साथ ही इनमें कम कैलोरी होती है । अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं या फिर लीन मसल्स चाहते हैं तो बीसीएए वाला प्रोटीन, व्हेट प्रोटीन से बेहतर माना जाता है।

जेब के बजट पर भी दें ध्यान
ये बात सबसे ज्यादा महत्व रखती है उसकी कीमत। अलग-अलग प्रोटीन अलग-अलग रेट के होते हैं। इसलिए अपनी जरूरत के अनुरूप प्रोटीन लें। महंगे-सस्ते से फर्क नहीं पड़ता, जो आपको सही लगे वही प्रोटीन लें।



Click it and Unblock the Notifications
