Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कद्दू के बीज में होते है कमाल के गुण, गुप्त रोग के लिए है वरदान
कद्दू को अधिकतर घरों में सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके बीजों को लोग बेकार समझकर बाहर फेंक देते हैं। आपको शायद पता न हो लेकिन कद्दू के बीज उसकी ही तरह स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। कद्दू के बीजों में कई पोषक तत्व जैसे मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, जिंक आदि पाया जाता है। इसलिए इसके बीजों को कूड़े में फेंकने की बजाय अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। तो चलिए जानते हैं कद्दू के बीजों से होने वाले लाभों के बारे में-

प्रोस्टेट ग्रंथि ठीक रखने में
मिनरल और जिंक से भरपूर कद्दू के बीज पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। मिनरल और जिंक प्रोस्टेट के विकास को रोकने में मदद करता है।

दिल को स्वस्थ रखे
कद्दू के बीजों से भरा एक-चौथाई कप हमारे दिनभर की मैग्नीशियम की आवश्यकता को पूरा करता है। यह दिल को स्वस्थ और सक्रिय रखने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और आघात से सुरक्षित रखने में मददगार होता है।

मधुमेह के खतरे को कम करे
शोधकर्ताओं के अनुसार, कद्दू के बीज इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने का काम करते हैं। ऐसे में ये मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

एसिड की समस्या से बचने के लिए
कद्दू का बीज शरीर के पीएच को बैलेंस करता है जिससे पेट में एसिड नहीं बनता है। एसिड की समस्या से बचने के लिए इसे अपने आहार में शामिल करें। आप सब्जी, सूप, सलाद, किसी के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।

पुरुषों के लिए विशेष लाभकारी
कद्दू के बीजों का सेवन पुरुषों के लिए विशेष लाभकारी है। कद्दू के बीज में क्योंकि ज्यादा जिंक है इसलिए यह जिंक की कमी के कारण होने वाले रोगों को दूर करता है। पुरुषों में जिंक कमी से लिंग की शिथिलता, शीघ्रपतन, नपुंसकता, इम्पोइम्पोटेंसी,अल्पजननग्रंथिता हो जाती है। जिंक की कमी से मेल सेक्सुअल हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन कम बनता है जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है ! कद्दू के बीज का सेवन सेक्स यौन शक्ति तथा प्रदर्शन में सुधार करता है। यह फर्टिलिटी, पोटेंसी, और सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है।

एनर्जी और ऊर्जा बढ़ाने के लिए
जिन लोगों में एनर्जी लेवल कम होता है, उन लोगों के लिए कद्दू के बीज रामबाण की तरह काम करते हैं। इन बीजों के सेवन से शरीर में रक्त और ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है।

कब्ज से राहत –
कद्दू के बीज में खूब सारा फाइबर होता है। जिसके सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती और पेट हमेशा साफ रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
