Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
उड़द की दाल के छिलकों को बनाते हुए इसे न फेंके, जानें इसे खाने के फायदे
काली उड़द को लोग ज्यादा इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उसे ज्यादा फायदेमंद दाल माना गया है। उड़द की दाल में कई तरह के पोषक तत्त्व होते हैं। उड़द दाल कई बीमारियों जैसे नकसीर, यौन संबंधी परेशानियां, बुखार, सूजन आदि में मदद करती है। उड़द की दाल में आयरन, फैट, जिंक, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्त्व होते हैं। यह गर्मियों में कई स्वास्थ्य लाभ देती है। ये तो केवल उड़द की दाल के फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उड़द की दाल का छिलका जिसे आप फेंक देते हैं, वह स्वास्थ्य को कई लाभ देते हैं।

एंटी-एजिंग में भी मददगार
जिन लोगों की उम्र बढ़ रही है और चेहरे पर झुर्रियां आ रही हैं तो वो लोग भी इन छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें खा सकते हैं या चेहरे पर लगा सकते हैं। पर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।

बालों के लिए फायदेमंद
उड़द दाल के छिलकों का फायदा केवल बालों को ही नहीं बल्कि त्वचा को भी मिलता है। इन छिलकों को आप कोई रेसिपी में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसका लेप चेहरे पर लगाने से ढीली स्किन टाइट होती है। उड़द दाल के छिलकों को चेहरे पर लगाने के लिए आप इन छिलकों को धूप में अच्छे सुखा लें। फिर उसका पाउडर बनाकर उसमें नींबू की कुछ बूंदे डालकर और राइस पाउडर मिला लें। फिर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा जवां दिखेगा।

महिलाओं के लिए फायदेमंद
उड़द की छिलके वाली दाल यह उन महिलाओं के लिये उपयुक्त है जिन्हें भारी माहवारी होती है, क्योंकि उनके अंदर आयरन की कमी हो जाती है। इसमें रेड मीट के मुकाबले कई गुना आयरन होता है और न हाई कैलोरी होती है और न ही फैट होता है।
कब्ज से रखे दूर
उड़द दाल के छिलकों के फायदे बताते हुए कहा कि एनर्जी बूस्ट करते हैं और यह फाइबर कब्ज से भी राहत दिलाता है। जिन लोगों को उड़द दाल खाने से गैस बनती है तो वे उसे उबालकर खा सकते हैं या भीगे हुए छिलकों को खाने से भी कब्ज नहीं बनती। छिलकों को भिगोने से और भी ज्यादा फायदा मिलता है। इसके अलावा छिलकों में प्रोटीन भी प्रचूर मात्रा में होता है जो मांसपेशियों को मदद करता है।
उड़द दाल से छिलका कैसे निकालें
उड़द की दाल को पहले अच्छे से पानी में भिगो दें। उसमें इतना पानी डाल दें कि दाल पानी के नीचे चली जाए। इसे एक दिन के लिए भिगो कर रखें। शाम को दाल को हाथ से मसलकर दाल से छिलका अलग कर लें। दाल और छिलके पानी को अच्छे सो सोक लेते हैं, जिससे आसानी से ये छिलके दाल से अलग हो जाते हैं। अब दाल को अलग कर लें। बर्तन में बचे हुए छिलकों को छन्नी से छानकर पानी अलग कर लें और छिलके अलग कर लें।



Click it and Unblock the Notifications