Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
वर्कप्लेस में बुलिंग का इस तरह करें सामना
वर्कप्लेस में हम सभी सिर्फ काम ही नहीं करते हैं, बल्कि इस दौरान व्यक्ति को बहुत सी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। मसलन, ऑफिस में बुलिंग एक बेहद ही कॉमन प्रॉब्लम है, जो व्यक्ति को मानसिक रूप से बहुत अधिक प्रभावित करती है। ऑफिस बुलिंग को लोग अक्सर यह सोचकर नजरअंदाज करते हैं कि स्थिति समय के साथ खुद ब खुद ठीक हो जाएगी। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है। अपनी स्थिति को ठीक करने के लिए आपको कुछ कदम उठाने की जरूरत होती है। जब आप खुद के लिए कदम नहीं उठाते हैं तो अंततः जॉब बदलने की नौबत आ जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो ऑफिस बुलिंग की समस्या को दूर करेंगे-

शुरुआत में ही उठाएं कदम
जब किसी व्यक्ति को ऑफिस में चिढ़ाया जाता है या फिर परेशान किया जाता है तो उसे लगता है कि स्थिति खुद ठीक हो जाएगी। लेकिन समय के साथ स्थिति बद से बदतर हो जाती है। आपकी चुप्पी को लोग कमजोरी समझ लेते हैं। इसलिए, अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है तो बिना देर किए अपनी आवाज उठाएं। वैसे भी कहा जाता है कि अन्याय करने से ज्यादा बड़ा गुनाहगार उसे सहने वाला होता है।

सीधेे करें बात
अगर कोई खास व्यक्ति ऑफिस में बुलिंग करता है तो उससे निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उसे फेस टू फेस बात करें। इससे यकीनन वह डी-मोटिवेट होगा और आपको परेशान करना छोड़ देगा। लेकिन अगर फिर भी ऐसा नहीं होता है तो आप ऑफिस में उसके लिए अपनी सीमाएं निर्धारित करें। आप चाहें तो सीनियर्स को अपनी समस्या बताकर उसके साथ एक टीम में काम करने के लिए मना भी कर सकते हैं। जब आपका उससे कोई कॉन्टैक्ट नहीं होगा तो वह आपको बुली भी नहीं कर पाएगा।

अभद्र शब्दों का ना करें इस्तेमाल
भले ही आप इन दिनों ऑफिस बुलिंग का शिकार हो रहे हैं और उसे रोकना भी बेहद जरूरी है। लेकिन फिर भी आपको अभद्र शब्दों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, ऑफिस में काम करने और प्रोफेशनल रिलेशन को हैंडल करने का एक तरीका होता है। इसलिए, आपको अपनी प्रोफेशनल गरिमा को रखते हुए अभद्र शब्दों को इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

सीनियर्स से करें बात
अगर आपके साथ यह लगातार होता आ रहा है, तो चुप रहना इसका हल नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने सीनियर्स या एचआर से इस बारे में बात करें। जब आप ऐसा करते हैं तो यह सामने वाले व्यक्ति को यह अहसास होता है कि आप कमजोर नहीं है। आप बेहद ही शिष्टतापूर्वक तरीके से अपनी बात एचआर के सामने रखें। इसके बाद यकीनन आपको स्थिति में बदलाव महसूस होगा।

अन्य लोगों से जुड़े
वर्कप्लेस में अक्सर बुलिंग का शिकार उन व्यक्तियों को होना पड़ता है, जो जल्दी से सोशलाइज नहीं होते हैं। बुलिंग करने वाले लोगों के लिए ऐसे व्यक्ति आसान टारगेट होते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप अपने सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर रहें। जब आपके रिलेशन अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे होते हैं तो इससे ऑफिस का माहौल बेहतर होता है और बुलिंग की संभावना काफी कम होती है।

लें मदद
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि ऑफिस बुलिंग को हैंडल करना व्यक्ति के लिए संभव नहीं होता है। यहां तक कि ऑफिस बुलिंग के कारण व्यक्ति खुद को मानसिक रूप से अधिक परेशान महसूस करता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपको प्रोफेशनल हेल्प की जरूरत हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगता है कि ऑफिस बुलिंग के कारण आप बहुत अधिक तनावग्रस्त हैं तो ऐसे में एक बार काउंसलर से अवश्य मिलें। इससे यकीनन आपको काफी लाभ होगा।



Click it and Unblock the Notifications
