Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस दिवाली नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल, बस इन बातों का रखें ध्यान
दिवाली आते ही मन में एक उत्साह व उल्लास का अहसास होता है। दिवाली एक ऐसा अवसर होता है, जब हम ढेर सारी खुशियां दूसरों के साथ बांटते हैं। घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं और लोग अपनों के घर जाकर भी तरह-तरह के पकवानों का आनंद उठाते हैं। दिवाली तो मौका होता ही है खाने-खिलाने का। लेकिन इस खाने-खिलाने के चक्कर में अक्सर डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर लेवल एकदम से स्पाइक हो जाता है। जिससे सारी खुशियों को नजर लग जाती है। हालांकि, अगर आप इस फेस्टिव सीजन त्योहारों का आनंद लेने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज रखना चाहते हैं तो कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं-

पहले से ही करें प्लानिंग
अगर आप दिवाली पार्टी में जा रहे हैं तो पहले ही यह प्लानिंग कर लें कि आप क्या खाने वाले हैं। मसलन, अगर आप केवल स्नैक्स खाने का मन बना रहे हैं, तो उन स्नैक्स का चयन करने की योजना बनाएं जो कैलोरी में कम हों और आपके ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ाएंगे। स्नैक्स लेते समय डिप या सॉस का सेवन करने से बचें।

मील्स को ना करें स्किप
यह देखने में आता है कि अक्सर लोग त्योहार की तैयारी में इस हद तक व्यस्त हो जाते हैं कि कई बार मील्स को ही स्किप कर देते हैं। लेकिन मील को स्किप करने से आपके ब्लड शुगर लेवल पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसलिए, यह कोशिश करें कि आपक काम के बीच भी अपने आहार को लेकर किसी तरह की कोताही ना बरतें। अगर आप तैयारियों के कारण मील स्किप कर देते हैं तो ऐसे में आप टाइमर लगा सकते हैं।

रहें हाइड्रेटेड
यह एक आसान टिप है, जिसे आपको फेस्टिव सीजन के दौरान अवश्य ध्यान में रखना चाहिए। हाइड्रेटेड रहना हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इतना ही नहीं, जब हम पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे हम अपेक्षाकृत कम कैलोरी का सेवन करते हैं। साथ ही साथ फूड क्रेविंग्स भी कम होती है। जिससे ब्लड शुगर लेवल स्पाइस होने के चांसेस काफी कम हो जाते हैं।

इन चीजों से बचने का करें प्रयास
यह देखने में आता है कि फेस्टिवल सीजन में जब पार्टीज होती है तो लोग अल्कोहल का सेवन अधिक करते हैं। इसके अलावा, बेकरी प्रोडक्ट्स से लेकर कुकीज व शुगरी आइटम्स का सेवन अधिक करते हैं। जिसके कारण ब्लड में शुगर लेवल गड़बड़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप इस तरह की चीजों के सेवन को पूरी तरह से अवॉयड करें।

बेहद जरूरी है मॉनिटरिंग
अक्सर यह देखने में आता है कि तमाम एहतियात बरतने के बाद भी अक्सर फेस्टिवल सीजन में डायबिटीज रोगी का ब्लड शुगर स्पाइक कर ही जाता है। ऐसे में आपको किसी तरह की समस्या ना हो, इसके लिए नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करें। इसके अलावा, अगर आप किसी खास तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं या इंसुलिन ले रहे हैं, तो उसे बिल्कुल भी स्किप ना करें।

रहें फिजिकली एक्टिव
यह देखने में आता है कि फेस्टिव सीजन में लोग कई तरह की तैयारियों में व्यस्त हो जाते हैं और इसलिए वे अपने डेली रूटीन को स्किप करना शुरू कर देते हैं। यहां तक कि उनकी फिजिकल एक्टिविटी भी अपेक्षाकृत कम हो जाती है। लेकिन ऐसा ना करें। भोजन के बाद चलने, तेज दौड़ने से लेकर अन्य फिजिकल एक्टिविटी को अपने रूटीन में बनाए रखें। इससे आपके रक्त शर्करा को मैनेज करने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
