Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
आपकी सेहत से जुड़े राज खोलती है बैली फैट की शेप
जब भी व्यक्ति का वजन बढ़ता है तो सबसे पहले उसके पेट का आकार ही बढ़ने लगता है। अधिकतर लोग अपने बैली फैट के कारण हमेशा परेशान रहते हैं और उसे कम करने की जद्दोजहद करते रहते हैं। लेकिन आपका बैली फैट सिर्फ बढ़े हुए फैट को ही नहीं दर्शाता है, बल्कि पेट की चर्बी या आंत का वसा सबसे अधिक जोखिम भरा होता है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी, लेकिन बैली फैट की शेप भी आपकी हेल्थ और हेल्थ प्रॉब्लम्स से जुड़े कई संकेत देती है। जी हां, अगर आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि हर व्यक्ति का बैली फैट शेप अलग होता है, जो दिल से इसकी निकटता के कारण, हृदय रोग के जोखिम, मधुमेह, या अन्य चयापचय संबंधी विकारों में भी योगदान दे सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बैली फैट के शेप के आधार पर हेल्थ प्रॉब्लम्स के रिस्क से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं-

पीयर शेप-
जिन महिलाओं की बॉडी पीयर शेप होती है, शरीर के निचले हिस्से जैसे कूल्हों और जांघों पर अतिरिक्त वसा होती है, जिन्हें हाथों से छुआ और महसूस किया जा सकता है। इसका बहुत अधिक भंडारण या संचय करने से स्ट्रोक, हृदय रोग, टाइप -2 मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

एप्पल शेप-
एप्पल शेप के पेट को बियर बेली के रूप में जाना जाता है। यह पेट के चारों ओर अत्यधिक वसा जमा होने को संदर्भित करता है। इस तरह के लोगों के शरीर का निचला पार्ट पतला बना रहता है। वसा का यह रूप पुरुषों में अधिक आम है और पीयर शेप की तुलना में जोखिम भरा है। यह दर्शाता है कि एसेंशियल आर्गन के करीब उदर गुहा के अंदर अधिक वसा हो सकती है। एप्पल शेप बैली फैट का पेट चयापचय संबंधी विकारों, हृदय रोग और कोलेस्ट्रॉल से भी जुड़ा होता है।
पेट की चर्बी भी कई प्रकार की होती है और वह भी स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ कह सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, चार अलग-अलग प्रकार या पेट की चर्बी या सूजन होती है। इन बैली का अपना एक अलग मतलब होता है। जिसे बैली फैट के शेप के आधार पर समझा जाता है।

हार्मोनल बैली-
जब आप निचले पेट के आसपास, विशेष रूप से पेल्विक एरिया के आसपास अचानक वजन बढ़ने को नोटिस करते हैं, तो यह हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है। पीसीओएस हार्मोनल बेली के प्रमुख कारणों में से एक हो सकता है जब बिना किसी कारण के वजन बढ़ने लगता है। इस बैली फैट को कम करने के साथ-साथ पीसीओएस को भी आसानी से मैनेज किया जा सकता है।

स्ट्रेस बैली-
जब आप बैठते हैं तो पसलियों के नीचे ऊपरी पेट फैलता है या बाहर निकलता है या आप दिन भर की थकान के बाद असहज महसूस करते हैं, यह स्ट्रेस बैली के कारण हो सकता है।

अल्कोहल बैली-
अल्कोहल बैली वजन बढ़ने को संदर्भित करता है जब समग्र पेट डायफ्राम के नीचे से निकलता है। यह बैली फैट उन लोगों में देखा जाता है, जो बहुत अधिक अल्कोहल का सेवन करते हैं। चूंकि ऐसी ड्रिंक्स में कैलोरीज बहुत होती हैं, जिसके कारण ये शरीर के निचले हिस्से पर अपना प्रभाव दिखाती है। यह व्यक्ति के पाचन तंत्र को प्रभावित करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है।

ममी बैली-
यह बैली फैट अक्सर महिलाओं में देखा जाता है। यह उन महिलाओं में होता है जिन्होंने हाल ही में जन्म दिया है, यह आमतौर पर कमर के नीचे देखा जाता है। इस फैट में, पेट के ऊपरी हिस्से में पेट की मांसपेशियों के बीच एक गैप महसूस किया जा सकता है जो लूज भी महसूस हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications