Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्यूबिक हेयर साफ करने चाहिए या नहीं, जानें इनके होने का महत्व
जैसे ही हम यौवन के दहलीज पर कदम रखते हैं तो शरीर में बदलाव आने लगते हैं। इन बदलावों में से एक होता है गुप्तांगों पर बाल आने लगते हैं जो मोटे, घुमावदार और छोटे होते हैं जिसे प्यूबिक हेयर कहते हैं। प्यूबिक के बाल लड़के और लड़कियों दोनों में होते हैं। इनका अपना अलग ही महत्व है क्योंकि यह STI (Sexually Transmitted Infection) और बैक्टीरियल इंफेक्शन से सेफ़ रखते हैं। बहुत सी महिलाओं और पुरुषों का मानना है कि प्यूबिक हेयर को शेव नहीं करना चाहिये क्योंकि इससे उन्हें कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि शेव करने से उन्हें साफ-सुथरा होने का एहसास मिलता है। तो आइए जानते हैं कि प्यूबिक हेयर का हमारी बॉडी में क्या महत्व है और इसे शेव करना चाहिये या नहीं?

प्यूबिक हेयर कितने महत्वपूर्ण हैं?
प्यूबिक हेयर (Pubic Hair in Hindi) किसी भी बाहरी बैक्टीरिया या वायरस को वजाइना के अंदर घुसने से बचाते हैं जिससे किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन या बीमारी से हम बचे रहते हैं। यह प्राइवेट पार्टस में प्रॉपर तापमान बनाए रखने का काम करते हैं, जिससे कि वह ठीक ढंग से काम कर पाए। कई लोगों को नहीं पता लेकिन प्यूबिक हेयर पर वैक्सिंग करवाना काफी रिस्की हो सकता है। इससे वह जगह लाल हो कर जलन पैदा कर सकती है। और अगर वहां पर नमी पैदा होने लगे तो बैक्टीरिया पैदा होने का ज्यादा खतरा हो सकता है। इसलिये अगर प्यूबिक हेयर नहीं होंगे तो STI और बैक्टीरिया का डर बना रहेगा।

प्यूबिक हेयर के होने के फायदे
कई लोग आजकल प्यूबिक एरिया के बालों को हटाने के बहुत से तरीके अपनाते हैं, लेकिन यह समझना चाहिये की प्यूबिक एरिया के बाल किसी खास कारण की वजह से वहाँ हैं। यह हमारे प्राइवेट पार्टस जो की असल में काफी सेंसिटिव होते हैं, उन्हें कई तरह से सेफ रखने में मदद करते हैं, जैसे -
- प्यूबिक के बाल अंडरवियर की रगड़ से वजाइना और सेंसिटिव एरिया की रक्षा में मदद करते हैं
- प्यूबिक हेयर को हटाने के दौरान स्किन में जलन, कट, या घाव की समस्याएं हो सकती हैं।
- शेविंग के दौरान ब्लेड से सकता है जिससे ब्लीडिंग हो सकती है और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
- बार बार बाल हटाने से वजाइना का पी एच लेवल बदल सकता है जिससे यीस्ट इन्फेक्शन का डर बना रहता है, इससे बचने में प्युबिक हेयर मदद करते है।
- यह बाल प्युबिक एरिया के तापमान (temperature) को बैलेंस करते है।
- प्यूबिक हेयर गंदगी और अन्य फ्लोटिंग बैक्टीरिया को वजाइना में प्रवेश करने से रोकते है।
- प्यूबिक के बाल सेक्स, साइकिलिंग और अन्य एक्सरसाइज़ और व्यायाम के दौरान वजाइना को बचाते हैं।
प्यूबिक हेयर को रखना या हटाना हम सबकी पर्सनल चॉइस है, लेकिन इसे हटाने वक़्त इन बातों का जरूर ध्यान रखें ताकि आप इन्फेक्शन से बचे रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
